Hindi

एयर स्ट्राइक पर सिद्धू ने उठाए सवाल, भड़के यूजर्स बोले- ‘लो आ गए पाकिस्तान के ब्रांड एम्बेसडर’

पुलवामा हमले के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं इसके बाद से उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता तक दिखा दिया गया लेकिन सिद्दू हैं कि लगातार सवाल पर सवाल दागे जा रहे हैं। हाल ही में जब उन्होंने वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए तो एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा।

https://twitter.com/vipul_db/status/1102468993263198209

सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी किरकिरी हो रही है। दरअसल सिद्धू ने ट्वीट कर पूछा है कि वहां 300 आतंकी मारे गए हैं या नहीं? क्या सिर्फ पेड़ उखाड़ने ही गए थे? ये सिर्फ एक चुनावी नौटंकी थी। सेना का राजनीतिकरण करना बंद करिए, जितना देश पवित्र है उतनी ही सेना भी पवित्र है। ऊंची दुकान, फीका पकवान।

https://twitter.com/iamrdsoni/status/1102490455009243136

 

 

इस कमेंट के बाद यूजर्स ने सिद्धू को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा-सिद्धू तुम अपने पाकिस्तानी यार के चक्कर में अपने ही देश से गद्दारी कर रहे हो? एक यूजर ने लिखा- वाह सिद्धू जी वाह आपको अपने पाकिस्तानी यार पर तो भरोसा है पर भारतीय सेना पर भरोसा नहीं। ऐसा क्यों? पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वहीं क्यों नहीं चले जाते।

https://twitter.com/RPDULAR/status/1102462153607372800

 

 

https://twitter.com/iArmySupporter/status/1102487723472871424

 

https://twitter.com/navnit_tft/status/1102460366418857984

https://twitter.com/monikarnika9/status/1102535296250335233

 

एक यूजर ने लिखा- सर आप अपने दोस्त इमरान खान को समझाएं कहीं ऐसा ना हो पाकिस्तान नक्शे में ही न रहे। पाकिस्तान आंतक की फैक्ट्री चला रहा है और आप हिंदुस्तानी कम पाकिस्तान के ब्रांड एम्बेसडर ज्यादा लग रहे हो। एक यूजर ने लिखा- तुम अपने दोस्त इमरान और बाजवा से क्यों नहीं पूछ लेते कितने गए।

https://twitter.com/arman_80077/status/1102521254316331009

https://twitter.com/EclecticRhymstr/status/1102533614376443910

 

https://twitter.com/bhawalrita/status/1102526638414127105

 

 

एक यूजर ने लिखा- ये देश तुमको सबसे बेशर्म गद्दार के तौर पर हमेशा याद रखेगा। एक ने लिखा- आज पूरे कांग्रेस का चरित्र पता चल रहा है। ये देश की सेना के मनोबल पर हमला है। आम जनता सब जानती है। एक यूजर ने लिखा- तुम्हारे सवाल से भाजपा का ही प्रचार होगा। बता दें पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था आतंकी हमले को लेकर किसी देश को पूरी तरह से टारगेट नहीं कर सकते हैं। इस बयान के बाद वो ट्रोल हो गए थे। लोगों ने उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ हटाने की मुहिम छेड़ दी थी।

Related Articles

Back to top button