Hindi

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की टिकट पर लड़े ये सेलिब्रिटीज, एग्जिट पोल आते ही बढ़ी टेंशन

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में कई सितारों की किस्मत दांव पर लगी हैं। बॉलीवुड हो या हो भोजपुरी या फिर खेल का मैदान इस बार कई सितारों सीधे जनता के सामने मैदान में उतरे। वैसे तो आपने इन सितारों को फिल्मों या फिर खेल के मैदान में दमखम दिखाते हुए देखा होगा लेकिन इस बार यह सभी सितारे राजनीति में किस्मत आजमाने उतरे। चुनाव के नतीजे तो 23 मई को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को बढ़त मिल रही है तो बाकी पार्टियां पिछड़ती हुई दिखाई दीं। जानिए इस बार कांग्रेस के टिकट पर किन सेलिब्रिटीज की किस्मत दांव पर लगी हैं।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर ने जब से राजनीति में कदम रखा है तब से बॉलीवुड गलियारों में उनके नाम की खूब चर्चा हो रही हैं। उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तरी मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है। 23 मई को एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आईं उर्मिला की किस्मत का फैसला होगा।

 

शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा भी चुनाव मैदान में हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। शुत्रघ्न की सीधी टक्कर भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है।

प्रिया दत्त

प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। प्रिया दत्त इस बार भी चुनावी मैदान में हैं। प्रिया इस बार उत्तर पश्चिमी मुंबई से चुनाव लड़ रही  हैं।

 

राज बब्बर 

फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट पर राज बब्बर हैं। राज बब्बर का मुकाबला भाजपा के राजकुमार चाहर से है। राज बब्बर इस सीट पर वर्ष 2009 में मामूली मतों से हारे थे।

 

विजेंद्र सिंह

हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button