Hindi

क्या मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने लिंकउप को ऑफिशियल  करने वाली है ? जाने सच्चाई

सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ तलाक के  बाद से अर्जुन कपूर और मलायक अरोड़ा की करीबी दोस्ती के बारे में बहुत चर्चा हुई है। अर्जुन और मलाका इन अफवाहों के बारे में मौन बने रहना पसंद करते हैं। हालांकी दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आए दिन आती रहती है। 33 साल के अर्जुन का 44 साल की मलाइका के साथ काफी दिनों से सीक्रेट-अफेयर चल रहा है।कहा तो ये भी जाता है की ,अर्जुन के ही कारण,मलाइका और अरबाज़ का तलाक हुआ। पापा बोनी कपूर  ने अपने बेटे अर्जुन  कपूर को मलाइका से दुर रहने  को  कहा है। लेकिन लगता है  कि अर्जुन पर इसका कोई असर नहीं  हुआ  है।

मलाइका ने एक बार कहा था, “अर्जुन मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। लेकिन लोग इसके लिए एक बहुत अलग अर्थ देते हैं, जो सच नहीं है। एक अन्य इंटरव्यू के दौरान मलाइका से अर्जुन के साथ  रिलेशन  के बारे में पूछने पर,कहा की लोगो को गॉसिप्स करना पसंद है.

हाल   ही में हुए लक्मे फैशन वीक के दौरान मलाइका-अर्जुन को साथ में बैठे हुए देखा गया था। आश्चर्य की बात ये भी है कि इस दौरान अर्जुन की बहनें जाहन्वी कपूर और खुशी कपूर भी इनके साथ ही बैठी थी।

दोनों ऑडियंस के बीच बेठे हुए थे । हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर मलाइका काफी पर्सनल रही है । पर रिपोर्ट्स ,के मुताबिक जल्दी ही मलाइका-अर्जुन अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर सकते हैं।

जी हां, मलाइका – अर्जुन अपने रिलेशनशिप को अब  पब्लिक्ली ऑफिशियल  करना चाहते है. 18 साल अरबाज़ के साथ  शादी के बंधन के बाद अब दोनों ने हाल में तलाक ले लिया है। इन दिनों अरबाज खान कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। इस रिश्ते को लेकर अरबाज़ ने अभी तक कुछ नहीं कहा है  मगर अब खबर है कि   मलाइका ने सोच लिया है की वो अपने रिश्ते  का  खुलकर एलान कर दे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्दी ही  मलाइका पटाखा फिल्म में आइटम सांग करते हुए  दिखेगी  वहीं अर्जुन अपनी अगली फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड ” के प्रमोशन में लगे हुए है। जिसमे उनके साथ परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से नज़र आने वाली है.

Related Articles

Back to top button