Hindi

रणवीर शौरी ने एक गाना बनाया है, जिसमें उन्होंने ग्रेटा, रिहाना और मोदी जिक्र किया है, – रिहाना तो बहाना है… पप्पू PM बनाना है

रणवीर शौरी ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने गाने में ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना पर निशाना साधा है। रणवीर शौरी के इस गाने के बोल हैं, ‘रिहाना तो बहाना, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है। ग्रेटा तो अनपढ़ है, मोदी को शर्मिंदा करके पप्पू को पीएम बनाना है।’ इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

बताते चलें कि रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने बिना किसी का नाम लिए आंतरिक मामलों से दूर रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद फिल्म और क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने भारत की एकता वाले ट्वीट कर इनके ट्वीट को प्रोपेगैंडा बताया था। वहीं, कुछ भारतीय सिलेब्स ने इन इंटरनैशनल हस्तियों का समर्थन भी किया था।

Related Articles

Back to top button