Hindi

लाल किले पर उपद्रव करने वाले पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत चार पर एक लाख का इनाम घोषित

26 जनवरी को हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।

 

लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने की सूचना मिली है। दिल्ली पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार रवाना भी हो गई है।

 

 

26 जनवरी की हिंसा के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में कुल 44 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। मामले के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से ही वह भूमिगत है।

https://www.facebook.com/imdeepsidhu%20/videos/417536446179213

दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई भी पेश की थी, जिसमें उसने भावुक होकर बिहारी प्रवासियों को पंजाबियों की तुलना में बेहतर बताया था।

Related Articles

Back to top button