Hindi

शाहरुख ने पत्नी गौरी को केक खिलाकर कुछ इस तरह मनाया Birthday, मन्नत के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा

आज शाहरुख खान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनका घर दो दिन पहले से दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाहरूख खान के जन्मदिन के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इनके जन्मदिन के मौके पर सेलिब्रेशन, पार्टी और उनके घर मन्नत के बाहर फैन्स के हुजूम लगता है.

फैंस जानने के लिए बेताब रहते हैं कि शाहरुख ने अपना जन्मदिन कैसे मानया है। तो बता दें कि शाहरुख ने अपने जन्मदिन की रात (एक नवम्बर की रात 12 बजे के बाद) की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.

शाहरुख ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखा, पत्नी(गौरी खान) के साथ फेड केक…मेरी फैमिली और मन्नत के बाहर खड़े फैंस से मिलिए… और मैं मोनो डील गेम खेल रहा हूं गर्ल गैंग के साथ। जन्मदिन की बधाई और प्यार के लिए शुक्रिया। आप इन तस्वीरों को देख सकते हैं कि वह पत्नी गौरी खान को केक खिलाते दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वह अपने घर के बालकनी से फैंस का अभिवादन करते दिख रहे हैं।

 

बता दें कि शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। बाहर हजारों की संख्या में भीड़ जुटी हुई है और ये भीड़ आधी रात से भी उनके घर मन्नत के बाहर लगी हुई है। अपने फैंस को किंग खान निराश नहीं करते हैं, आधी रात को शाहरुख खान मन्नत से बाहर पहुंचे, और अपने फैंस का अभिवादन किया। उन्हें दोनों हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा।

Related Articles

Back to top button