Hindi

जब मीडिया वालों ने दीपिका को कहा ‘भाभी’, तो मिला ऐसा रिएक्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले वेडिंग रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु निकल चुके हैं। इससे पहले दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां नए नवेले दूल्हा-दुल्हन ने मीडिया वालों को पोज दिए और कई खूबसूरत फोटोज क्लिक करवाईं। इसी दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

https://www.instagram.com/p/BqZa08RAJ9G/

जिसमें मीडिया वाले दीपिका को भाभी कहते हुए आवाज लगा रहे हैं। दरअसल, मीडिया पर्सन रणवीर को प्यार से बाबा कहते हैं और शादी के बाद अब वो दीपिका को अपनी भाभी मानने लगे हैं। शायद इसलिए सब उन्हें भाभी-भाभी कहकर बुला रहे थे।

(वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

https://www.instagram.com/p/BqZgAxflR2P/

 

मीडिया वालों के मुंह से अपने लिए भाभी शब्द सुनकर पहले तो दीपिका हैरान रह गईं। फिर जोर-जोर से हंसने लगीं। इस दौरान रणवीर भी हंसते रहे और कुछ शर्माते हुए भी नजर आए। इस दौरान दीपिका ऑफ व्हाइट सूट में नजर आईं। उन्होंने हाथों में चूड़ा पहन रखा था और गले में खूबसूरत सा मंगलसूत्र पहना था। वहीं रणवीर भी व्हाइट कुर्ते-पजामे में बेहद जंच रहे थे। दोनों एक साथ बेहद खुश लग रहे थे और इन्होंने मीडियावालों को पोज भी दिए। ये फोटोज और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे

Related Articles

Back to top button