Hindi

एक वक्त ऐसा था जब धर्मेन्द्र को ईसबगोल खाकर अपनी भूख मिटानी पड़ी थी, पढ़े

धर्मेन्द्र 90s के दशक के बहुत बड़े स्टार रह चुके हैं। बॉलीवुड में धर्मेन्द्र ने बहुत अच्छा नाम बना रखा है। खैर अब सिनेमा से दूर है,पर आज भी अपनी एक्टिग से जाने जाते हैं। अभिनेता होने के साथ साथ उन्होंने राजनीती में भी अपना सिक्का जमा रखा है। आज हम धर्मेन्द्र की जिंदगी का एक ऐसा किस्सा सुनाने वाले हैं। जो उनके साथ शुरुआत के दिनों में घटा था। आज बॉलीवुड में इनका नाम शान से लिया जाता है एक वक्त था जब इनके पास कुछ भी नहीं था। बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए इन्होने बहुत मेहनत भी की है।

पैदल चलते थे धर्मेन्द्र – आज धर्मेन्द्र के पास कितनी गाड़ियाँ यह उन्हें भी पता नहीं है। एक वक्त था जब कहीं दूर जाने के लिए इनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे। धर्मेन्द्र बताते हैं की वो हमेशा पैदल चलकर ही सफर पूरा करते थे। मुंबई जैसे बड़े शहर में वो अपनी किस्मत लिखने आये थे पर मुंबई में वो पैदल ही घुमा करते थे।

शुरुआत में बहुत मुश्किलें उठाई है – धर्मेन्द्र ने बताया की शुरुआत के दिनों में उनके पास कुछ भी नहीं था। मन में हीरो बनने की तमन्ना थी पर जेब में एक भी पैसा नही था। उस वक्त मेरे साथ मुंबई के आवारा कुत्ते होते थे, क्योंकि मैं जहाँ भी जाता कुत्ते मुझे भोंका करते थे।

1 2 3Next page
Show More

Related Articles

Back to top button