Hindi

लिंग ट्रांसप्लांट कर इन सितारों ने बटोरीं थीं जबरदस्त सुर्खियां, कुछ लड़की से लड़का बने तो कुछ पुरुष से स्त्री

बॉबी डार्लिंग

बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड की मशहूर हस्ती हैं।

आज वो एक सफल एक्ट्रेस और मॉडल हैं। जब पैदा हुईं तब वह लड़का थीं। उनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था। 10 साल की उम्र तक पंकज ने लड़कों की तरह व्यवहार किया लेकिन एक-दो साल बाद उनके रहन-सहन में बदलाव आ गया। अब पंकज अपना ज्यादा समय लड़कियों के साथ गुजारा करता था।

पंकज के व्यवहार में हो रहे चेंज को देखते हुए उसके मां-बाप थोड़े परेशान हुए। साल 2010 में बॉबी डार्लिंग ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और वे पंकज से पाखी बन गईं।

स्वप्निल शिंदे

सेलेब्रिटी डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने हाल ही में लिंग परिवर्तन कराया है।स्वप्निल शिंदे के मुताबिक छह साल पहले उन्हें इस बात का एहसास होना शुरू हुआ कि उनका शरीर भले देखने में पुरुष जैसी कद काठी का हो लेकिन अकेले में उन्हें इस शरीर की संरचना पुरुष जैसी नहीं लगती। इस पर और मंथन के बाद ही स्वप्निल को समझ आया कि उनकी दैहिक अनुभूतियां किसी स्त्री की तरह हैं और उनके गुण भी स्त्रैण्य हैं। इसी के बाद स्वप्निल ने अपने भीतर छुपी इस स्त्री की खोज शुरू की और चिकित्सकों से मुलाकात की। उनकी खोज पूरी हुई और उन्होंने दुनिया को अपना नया परिचय दिया। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पूरे बदलाव की कहानी बताई और अपना नया नाम भी बताया, ‘सायशा’।

शिनाता सांघा

बॉलीवुड की पॉपुलर मैग्जीन के कवर पेज पर अपनी पहचान बनाने वाली स्टार शिनाता सांघा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिनाता ने जेंडर चेंज करवाया है। वो दक्षिण एशिया की एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल हैं, जो करोड़ो में कमाई करती हैं।

साल 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर बनी हैं।आपको बता दें आज शिनाता एक ब्रिटिश मॉडल है।

गजल धालीवाल

https://www.instagram.com/p/CJ78FcrJa9D/

फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की कहानी लिखने वाली गजल धालीवाल आज बॉलीवुड का चर्चित नाम हैं। उन्होंने ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरखा’, करीब करीब सिंगल, और वजीर जैसी फिल्मों के लिए भी काम किया है। गजल का बचपन का नाम गुनराज था। वह एक शर्मीला लड़का हुआ करती थीं। जितना भी उन्हें उनके परिवार वाले या उनके दोस्त लड़के के रूप में देखते थे, उतना ही उन्हें लगता था कि वह लोग गलत हैं, क्योंकि वह तो एक लड़की है। उन्होंने अपने घरवालों को इस बारे में बताया और इसके बाद उनके कई ऑपरेशन हुए और बाद में वह एक लड़की के रूप में दुनिया के सामने आईं।

 

Related Articles

Back to top button