Hindi

अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक, बॉलिवुड स्टार्स ने दी महिला दिवस की बधाई

शुक्रवार यानी 8 मार्च को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। हर कोई अपने तरीके से महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। ऐसे में बॉलिवुड कैसे पीछे रहता। बॉलिवुड के कई स्टार्स ने महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर बधाई देते हुए संदेश पोस्ट किए हैं। फिर चाहे वह अमिताभ बच्चन हों या फिर मनोज बाजपेयी। आप भी देखिए महिला दिवस पर किस स्टार ने क्या कहा….

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि महिला दिवस के लिए केवल एक ही दिन क्यों हो? मेरे लिए तो हर दिन महिला दिवस है। देखिए ट्वीट…

https://twitter.com/SrBachchan/status/1103872720356298752

 

वहीं मनोज बाजपेयी ने भी शुद्ध हिंदी में ट्वीट कर महिलाओं को विमिंस डे की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘महिला दिवस के अवसर पर आप सबको बहुत बहुत शुभकामनाएँ।’

अपनी आने वाली फिल्म तानाजी की शूटिंग में लगे अजय देवगन ने लिखा कि उनके बिना कुछ भी नहीं है। हैपी विमिंस डे…

 

https://twitter.com/tamannaahspeaks/status/1103876192229191686

 

 

 

Related Articles

Back to top button