Hindi

39 की हुईं बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर नें खुलेआम लिप लॉक कर किया बर्थडे विश

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा वसु नें बीते रविवार 7 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मनाया पति करण सिंह ग्रोवर नें बेहद ही खास अंदाज़ में अपनी लेडी लव को बर्थडे विश किया साथ ही उनके लिए एक बेहद खास तरीके की बर्थडे पार्टी भी आर्गनाइज़ की करण नें बिपाशा को खुलेआम होठोॆ पर किस कर जन्मदिन की बधाई दी।

https://www.instagram.com/p/BdrYorhnYAa/?hl=en&taken-by=bipashabasu

बिपाशा नें अपने जन्मदिन की खास तस्वीरें हालही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं जिनमें बिपाशा और करण दोनों रेड बलून के साथ बेहद ही सेक्सी अंदाज़ में पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं बिपाशा और करण दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

करण और बिपासा के इन खास पलों को फोटोग्राफर नें बड़ी ही खूबसूरती के साथ कैमरे में कैद किया है दोनों के ये लिप लॉक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BdrbRJ2HrfF/?hl=en&taken-by=bipashabasu

बिपाशा नें अपने बर्थडे पार्टी का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें बिपाशा अपने खास दोस्तों के साथ फुल ऑन मस्ती के मूड़ में दिखाई दे रही हैं। बिपाशा की बर्थडे पार्टी में सोफी चौधरी, समिता शेट्टी समेत कई फिल्मी सितारे शिरकत करने पहुंचे।

https://www.instagram.com/p/BdrY3qVH0xu/?hl=en&taken-by=bipashabasu

बिपाशा नें बर्थडे पार्टी का एक और वीडियो हालही में शेयर किया है जिसमें वो पति करण के साथ डांस करते हुए बेहद हॉट लग रहीं हैं।

https://www.instagram.com/p/BcxfXqpnUz6/?hl=en&taken-by=bipashabasu

बिपाशा की प्रेगनेंसी को लेकर हालही में खबरें आईं थीं कि बिपाशा जल्द ही मां बनने वाली हैं दोनों एक साथ एक क्लीनिक से बाहर आता देखने के बाद मीडिया में इस तरह की खबरें आनी शुरू हुईं थीं लेकिन करण और बिपाशा दोनों नें इन खबरों को शिरे से खारिच करते हुए इन्हें महज़ अफवाह बताया।

ज्ञात हो कि बिपाशा और करण दोनों एक साथ फिल्म Alon में नज़र आए थे इसी फिल्म के साथ दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी और इस फिल्म के रिलीज़ के एक साथ बाद बॉलीवुड के इस कपल नें शादी की।

Related Articles

Back to top button