Hindi

“गुरु-मित्र-कवि और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है आज ठीक वैसा करने के लिए आभार दिल्ली” कुमार विश्वास

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए रविवार को 59.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि किस पार्टी को कितने सीट नसीब होते हैं. मगर नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने बगैर नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1127565513620484096

 

छठे चरण का मतदान खत्म होने के बाद कुमार विश्वास ने एक ट्वीट किया, जिसका इशारा अरविंद केजरीवाल की तरफ है और इसमें वह अरविंद केजरीवाल पर गुरु, मित्र, कवि और राष्ट्र को धोखा देने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता का धन्यवाद ये सोचकर जताया क्योंकि उन्हें लगता है कि दिल्ली की जनता ने इस बार अरविंद केजरीवाल की पार्टी को वोट नहीं दिया होगा.

कुमार विश्वास ने ट्वीट किया- ‘गुरु-मित्र-कवि और राष्ट्र को धोखा देने वाले के साथ जो किया जाता है, आज ठीक वैसा करने के लिए आभार दिल्ली. शिशुपाल के पूर्ण राजनैतिक वध में बस अब ‘लगभग’ दो सौ दिन और. इस बार चाणक्य जंगल नहीं जाएगा. जय हिंद’ बता दें कि कुमार विश्वास लंबे अरसे से अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते रहे हैं. ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलने का वह एक भी मौका नहीं जाने देते हैं.

Related Articles

Back to top button