Hindi

बेशुमार दौलत का मालिक है बॉलीवुड का ये एक्टर, रईसों में अंबानी से कम नहीं

भारत देश में खासकर जब अमीरों का नाम लिया जाता है तो सबसे पहला नाम आता है अंबानी का। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना अभिनेता है और इनकी दौलत इतनी है कि आप दंग रह जाएंगे। रइसी के मामले में अंबानी से कम नहीं हैंं। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता विवेक ओबरॉय हैं। हाल ही में फिल्म “कृष-3” में विवेक ओबरॉय ने विलेन का किरदार निभाया और लोगों की जमकर तारीफ बटोरी थी।बेशुमार दौलत का मालिकविवेक ओबरॉय जितने बेहतरीन कलाकार हैं उनका दिल भी उतना ही बड़ा है। विवेक ओबेरॉय ने अपने देश के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों के सामने मिसाल पेश की है। बता दें कि शहीद सेना के जवानों के परिवारों को विवेक ओबरॉय ने मुंबई से सटे ठाणे के पास में ही एक दो नहीं बल्कि पूरे 25 आलीशान फ्लैट देने की बात कही है।बेशुमार दौलत का मालिकविवेक ओबरॉय का जन्म 3 सितंबर 1965 को भारत के आंध्र प्रदेश जिले के हैदराबाद में हुआ था। विवेक ओबरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। सुरेश ओबेरॉय ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पे अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।बेशुमार दौलत का मालिकविवेक ओबेरॉय ने फिल्म “कंपनी” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद “मस्ती”, “साथिया” जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। बिवेक ओबरॉय एक फिल्म में अभिनय करने के लिए 3-4 करोड़ की फीस लिया करते हैं। विवेक ओबरॉय का अपना खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। खबरों की मानें तो विवेक ओबरॉय की कुल संपत्ति 1करोड़ 40 लाख डॉलर की है। यानी कि इंडियन करेंसी में ये संपत्ति लगभग 90 करोड़ रुपए की होती है।
बेशुमार दौलत का मालिकसाथ हिं इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भी हैंं विवेक ओबरॉय। अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च के दौरान विवेक ओबेरॉय ने 15 हज़ार से भी अधिक गरीब परिवारों को 7 लाख 90 हजार रुपए की कीमत में घर देने का वादा किया। अब भविष्य में कंपनी का प्लान है कि अगले 3 वर्ष में इस टारगेट को बढ़ाकर 5 लाख किया जाएगा।बेशुमार दौलत का मालिकइतना ही नहीं अभिनेता ने और भी कई स्टार्टअप में निवेश किया हुआ है। जिनमें ज्यादातर शिक्षा संबंधित और हेल्थ केयर से संबंधित है। देश पर न्योछावर सेना के शहीद परिवारों को घर देने के साथ-साथ कई मौकों पर विवेक ओबरॉय ने मदद की है। सुनामी पीड़ितों, कैंसर पीड़ितों और दिमागी रूप से कमजोर बेघर महिलाओं को भी विवेक ओबरॉय ने मदद पहुंचाई है। इन सबके पहले अभिनेता ने मदद के लिए 30 लाख रुपए भी दान दिया था।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please remove adblocker