Hindi

एवेंजर्स एंडगेम: फैंस को नहीं पसंद आया एआर रहमान का गाना, कहा- अप्रैल फूल

मार्वल की फिल्म Avengers Endgame इसी महीने 26 अप्रैल को र‍िलीज हो रही है. र‍िलीज से पहले एवेंजर्स एंड गेम के ल‍िए ऑस्कर अवॉर्ड विनर एआर रहमान का कंपोज किया एंथम भी सामने आ गया है. ये गाना खासतौर से इंडियन ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मार्वल स्टूड‍ियो ने ट्वीट कर नए गाने के र‍िलीज की जानकारी दी.

मार्वल स्टूड‍ियो ने ट्वीट में लिखा ल‍िखा, यहां इंड‍ियन फैंस के लिए कुछ खास है, पेश करते हैं MarvelAnthem, ज‍िसे एआर रहमान ने बनाया है. गाने में मार्वल के सारे किरदार नजर आ रहे हैं. लेकिन इस गाने को सुनने के बाद सोशल मीड‍िया पर फैंस निराश हैं.

https://twitter.com/utkarshv13/status/1112706477494460416

 

वीड‍ियो में गाने के बोल रोके ना रुकेंगे अब तो यारा… हैं. पर ये गाना रिलीज होने के बावजूद फैंस पर अपना खास इम्प्रेशन नहीं बना पाया है. सोशल मीड‍िया पर फैंस इसे एक बुरा गाना बता रहे हैं. कई यूजर्स ने गाने के 1 अप्रैल को र‍िलीज होने की वजह से इसे अप्रैल फूल बनाने का तरीका भी मान ल‍िया है.

https://twitter.com/utkarshv13/status/1112706477494460416

 

बता दें एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर के बाद एवेंजर्स: एंडगेम से दर्शकों की काफी उम्मीदें हैं. एवेंजर्स: एंडगेम को Kevin Feige प्रोड्यूस कर रहे हैं. Anthony and Joe Russo फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.

https://twitter.com/bhargav_joshi5/status/1112774531511451649

https://twitter.com/ThisIsSumana/status/1112715305539768323

https://twitter.com/GautamKorwani/status/1112751063084335104

https://twitter.com/sandeshsawal/status/1112800701808164864

https://twitter.com/Priyanshu1860/status/1112738415395500032

https://twitter.com/Itsme_RAGHURAM/status/1112944165468295168

https://twitter.com/thatSharjeel/status/1112766225665253376

https://twitter.com/Itsallabove/status/1112704986691989506

https://twitter.com/uzumakithe6th/status/1112742823747448833

 

Related Articles

Back to top button