Hindi

Anushka Sharma और बेबी गर्ल से नहीं मिल सकेंगे रिश्तेदार, गिफ्ट्स, फूल और विजिटर्स की अस्पताल में नो एंट्री

Anushka Sharma और क्रिकेटर विराट कोहली के घर 11 जनवरी को नन्ही परी ने जन्म लिया। इसकी जानकारी विराट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी। बेटी के जन्म के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत फैन्स ने दोनों को बधाइयां दीं। अब खबर आ रही है कि अनुष्का शर्मा और बेबी गर्ल से हॉस्पिटल में मिलने पर रोक लगा दी गई है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने बेबी गर्ल को मुंबई ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया है। अनुष्का और बेबी गर्ल से किसी भी विजिटर को मिलने की इजाजत नहीं है। साथ ही उन्हें गिफ्ट्स और फूल भेजने पर भी रोक लगा दी गई है। कोविड-19 पैंडेमिक को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

पोस्ट में लिखा है, “किसी भी करीबी रिश्तेदार या विजिटर को अनुष्का शर्मा और बेबी गर्ल से मिलने की इजाजत नहीं है। गिफ्ट्स और फूल पर भी कोविड-19 के चलते रोक लगाई गई है। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।”

मालूम हो कि विराट और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। साल 2021 में इनके घर नन्ही परी आई है। दोनों ने अक्टूबर 2020 में प्रेग्नेंसी की जानकारी एक पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी।

Related Articles

Back to top button