Hindi

तलाक के 2 साल बाद फरहान अख्तर ने की Girlfriend से सगाई, जल्द बनेंगी अख्तर खानदान की बहू

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर के साथ स्पॉट किए जाते हैं। खबर है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। हाल ही में फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में फहरान और शिवानी का सिर्फ हाथ दिख रहा है। दोनों एक दूसरे की उंगली पकड़े हुए हैं। खास बात ये है कि दोनों ने अंगुठी भी पहनी हुई है। इस फोटो से अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है।

https://www.instagram.com/p/Bui-qvGBmF5/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

 

फरहान ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, “There’s something so real about holding hands, a kind of complex simplicity, saying so much by doing so little. ~ unknown.”

फरहान अख्तर ने पहली शादी अधुना से की थी। दोनों की मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। अब दोनों बेटियां अधुना के साथ रहती हैं। फरहान और अधुना ने आपसी रजामंदी से साल 2017 में तलाक लिया था।

Related Articles

Back to top button