राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए ये फिल्म सितारे, जानिए किसने कितनी रकम में है दान

अयोध्या में बन रहे बहुप्रतीक्षित भव्य राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम देश भर में जोरों से शुरू हो चुका है। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शुरू हुए इस अभियान में धीरे-धीरे हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। नेता राजनेता से लेकर कारोबारी, ट्रस्ट और फिल्मी हस्तियां भी दिल खोलकर मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आइए जानते हैं बालीवुड की किन हस्तियों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया है।
अक्षय कुमार
बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम 🙏🏻 pic.twitter.com/5SvzgfBVCf
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 17, 2021
अभिनेता अक्षय कुमार ने राम मंदिर के लिए आर्थिक सहयोग किया, साथ ही ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर अन्य लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है…अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।
सोनू निगम
Singer #SonuNigam met Uttar Pradesh Chief Minister #YogiAdityanath at the latter's residence, today in Lucknow.
ANI
More: https://t.co/l3bgnHe0fV @myogiadityanath pic.twitter.com/5uzaXeHReu
— Jagran English (@JagranEnglish) January 25, 2021
गायक सोनू निगम सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। इससे पहले सोनू रविवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है।
गुरमीत चौधरी
जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय #श्रीराम 🙏 pic.twitter.com/nyWF1kRn1t
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) January 18, 2021
टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राम मंदिर निधि अभियान में योगदान देने की बात कही। उन्होंने लिखा कि जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य पूरे देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य के लिए हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय श्रीराम।
कुछ लोग श्री राम का नाम लेने पर चिड़ते क्यों हैं?
श्री राम हर मानव के लिए एक आदर्श हैं, राम का जीवन हर मानव के लिए एक प्रेरणा है।श्री राम नाम से चिढ़ना या विरोध करना सारी मानव जाति का विरोध है।कौन है इस देश की धरती पर जिसने प्रभु श्री राम का नाम ना सुना हो 🙏🏼— Arun Govil (@arungovil12) January 23, 2021
रामानंद सागर के ‘रामायण’ से घर-घर में श्रीराम की छवि के तौर पर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल भी इस अभियान से जुड़कर सहयोग कर रहे हैं। हालांकि उनकी सहयोग राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
प्रणिता सुभाष
I’m making a humble initial pledge of Rs 1 lakh for the Ayodhya Ram Mandir nidhi samarpana abhiyaana. Requesting all of you to come join hands and be a part of this historic movement #RamMandirNidhiSamarpan pic.twitter.com/1mpTGan9q8
— Pranitha Subhash (@pranitasubhash) January 12, 2021
साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने भी राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में आगे बढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मंदिर निर्माण के लिए अपने योगदान के रूप में एक लाख रुपये की राशि दे रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आप सभी से भी आगे बढ़कर इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनने की अपील करती हूं।
मनीष मुंद्रा
मसान और न्यूटन जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके फिल्म प्रोड्यूसर मनीष मुंद्रा ने भी इस अभियान से जुड़कर एक करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। बता दें कि मनीष पहले से ही देश में आई विपरीत परिस्थितियों में सहयोग करने में सक्रिय रहे हैं।