Hindi

अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण में किया दान, लोगों ने याद दिलाई वैष्णो देवी न जाने वाली बात

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बीती 14 जनवरी से धन संचय अभियान शुरू हुआ है। लोग इस अभियान में सहभागी बनकर अपनी श्रद्धानुसार दान कर रहे हैं। वहीं, बॉलिवुड इंडस्ट्री के सिलेब्स भी इस अभियान का समर्थन कर दान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण में योगदान किया है।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1350733771935412226

अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया है। तभी से तमाम ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने अक्षय कुमार को उनके एक पुराने इंटरव्यू को लेकर ट्रोल किया है। इसके अलावा उन्हें किसान आंदोलन और फिल्म प्रमोशन जैसे कई मुद्दों पर ट्रोल किया गया है।

https://twitter.com/_its_Sakshi/status/1351063912331038727

एक यूजर ने अक्षय कुमार के एक पुराने इंटरव्यू की कटिंग को शेयर किया है। बताते चलें कि अक्षय कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अब वैष्णो देवी को बहुत मानता हूं लेकिन अब वहां नहीं जाता हूं। दो-ढाई लाख रुपये खर्चा हो जाता है है एक बार में। अब मैं क्या करता हूं कि अगर मुझे मन हुआ वैष्णो देवी जाने का, सोच लेता हूं दिमाग में कि जाना है। फिर ढाई लाख निकालता हूं। टाटा मेमोरियल कैंसल या यहां-वहां जा के किसी को भी दे देता हूं। वैष्णो देवी के दर्शन हो जाते हैं। कहीं जान की जरूरत ही नहीं है। वो मेरे घर में ही हैं। ये बात मेरी देर में समझ आई कि मंदिर का मतलब मन के अंदर। माता की इतनी मेहर है मेरे पर लेकिन उन्होंने ही मुझे ये रास्ता दिखाया है।’

https://twitter.com/_its_Sakshi/status/1351065954978041856

Related Articles

Back to top button