Hindi

ऐश्वर्या राय बच्चन की 10 अनसुनी बातें, नहीं जानते होंगे आप

विश्व की सबसे खूबसूरत लड़कियों की लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन के दीवाने ना सिर्फ भारत देश में है बल्कि दुनिया भर में उनके प्रति लोगों की दीवानगी सर चढ़ कर बोलती है। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने देश भर के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन वैसे तो ऐश्वर्या राय बच्चन ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में हर कोई हर जानकारी रखने की इच्छा रखता है और हम उनके बारे में काफी कुछ जानते भी हैं। लेकिन बहुत सारी बातें ऐसी भी है जिसके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी 10 ऐसी अनसुनी बातें जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

1. जब अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज डब्ल्यू बुश भारत के राष्ट्रपति से मिलने आए हुए थे तब उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने साथ लंच करने के लिए इनवाइट किया था, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनके इस आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन 2. ऐश्वर्या राय बच्चन को एक बार हॉलीवुड के सुप्रसिद्ध शो ओपेरा विनफ्रे में स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया था। तब ऐश्वर्या राय पहली ऐसी इंडियन सेलिब्रिटी थींं जिन्हें अमेरिकन शो में जाने का मौका मिला था।
ऐश्वर्या राय बच्चन 3. सन 2004 में फिल्म “खाकी” की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन का एक्सीडेंट हो गया था। दरअसल ये एक्सीडेंट स्टंटमैन का कार से नियंत्रण खो जाने की वजह से हुआ था। इस एक्सीडेंट की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन को बहुत अधिक चोट आई थी।ऐश्वर्या राय बच्चन 4. ऐश्वर्या राय बच्चन पहली ऐसी इंडियन अभिनेत्री हैंं जिनका लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में स्टेच्यु रखा गया।
ऐश्वर्या राय बच्चन 5. ऐश्वर्या खाना भूख से थोड़ा कम खाया करती हैं। ऐतिहासिक किताबें पढ़ना उन्हें बहुत पसंद है।
ऐश्वर्या राय बच्चन 6. ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैमलिन पेंसिल के लिए अपने करियर का सबसे पहला एड किया था। उस समय ऐश्वर्या राय नौवीं क्लास में पढ़ती थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन 7. नीदरलैंड में ऐश्वर्या राय बहुत मशहूर है। नीदरलैंड के किकन हॉफ गार्डन में टूलिप फूल को ऐश्वर्या राय का नाम दिया गया है।
नीदरलैंड के किकन हॉफ गार्डन में टूलिप फूल8. साल 2007 में ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हुई। शादी का खर्चा लगभग 6 करोड रुपए हुआ था। 53 कैरेट की सैनीटियर इंगेजमेंट रिंग पहनी थी। इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए थी। शादी में ऐश्वर्या राय को लगभग 15 किलो सोना मिला था।
ऐश्वर्या राय बच्चन 9.रणबीर कपूर के साथ में खींची गई तस्वीर ऐश्वर्या राय के पास है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर काफी छोटे थे। लेकिन 18 साल बाद ऐश्वर्या राय ने रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड का किरदार फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” में निभाया।
ऐश्वर्या राय बच्चन 10. ऐश्वर्या राय कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थींं। उनका सपना फार्मेसी में डिप्लोमा करने का था लेकिन किस्मत ने उन्हें इस इंडस्ट्री में खींच लाया और आज ऐश्वर्या की शख्सियत से हर कोई वाकिफ है।

 

Related Articles

Back to top button