Hindi

स्वरा भास्कर को ट्विटर पर #metooprostitution कहने पर बुरे फंसे फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री, मिली कड़ी सजा

फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। मामला हमेशा विवादों में रहने वाली स्वरा भास्कर से जुड़ा है। दरअसल स्वरा ने नन रेप केस मामले में केरल के विधायक पीसी जॉर्ज के बयान की निंदा की थी। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- ‘बेहद शर्मनाक एवं घृणित। भारत में राजनीतिक धारा और धार्मिक विभाजन में मौजूद घोटाला। एकदम बकवास।’

 

स्वरा के इस ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने कटाक्ष करते हुए लिखा, ”#मी टू की तरह यौन शोषण और यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान, ”तख्ती कहां हैं #मीटूप्रॉस्टिट्यूटनन। विवेक के इस ट्वीट के बाद दोनों में जमकर बहस हुई इसके बाद स्वरा ने ट्विटर से इसकी शिकायत की बाद में विवेक को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

https://twitter.com/ReallySwara/status/1039116905569648640

हालांकि ट्विटर ने यह भी लिखा, ‘अगर अकाउंट का ऑनर हमारे अनुरोधित कार्यों और नीतियों का पालन करता है, तो अकाउंट अनलॉक हो जाएगा’.

Related Articles

Back to top button