Hindi

रवि शास्त्री अपने से 20 साल छोटी अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान समय में इंडियन टीम के कोच रवि शास्त्री एक्ट्रेस निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे के साथ हैं। साल 2015 में एक कार लॉन्चिंग के मौके पर रवि शास्त्री और निमरत कौर को साथ में देखा गया था। माना जा रहा है दोनों के बीच अफेयर की शुरुआत यहीं से हुई।

साल 1990 में रवि शास्त्री ने रितु सिंह से शादी की थी। शादी के 22 साल बाद उन्होंने 2012 में तलाक की अर्जी दी थी। रवि शास्त्री और रितु सिंह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। दोनों की एक बेटी अलका है.

रितु सिंह से शादी से पहले रवि शास्त्री और एक्ट्रेस अमृता सिंह का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। उस वक्त अमृता सिंह को स्टेडियम में रवि शास्त्री को चीयर करते हुए देखा जाता था हालांकि अमृता सिंह और रवि शास्त्री की शादी नहीं हो पाई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि शास्त्री इस वक्त टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं। वहीं निमरत को आखिरी बार ऑल्ट बालाजी के वेब सीरीज में देखा गया था। निमरत को पहली बार इरफान खान के साथ ‘लंच बॉक्स’ में नोटिस किया गया। इसके अलावा फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट रोल किया।

Show More

Related Articles

Back to top button