Hindi

खुद को जवान दिखाने के लिए ये सब करती हैं गायिका मारिया कैरी, दंग रह जाएंगे आप

खूबसूरती ऐसी चीज है जिसे पाने की इच्छा हर इंसान की होती है। चाहे वो मर्द हो या पुरूष, हर कोई अपने-आपको खूबसूरत और आकर्षक दिखाने के लिए हर जतन करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे लाख जतन के बावजूद मन लायक परिणाम नहीं मिल पाता है।

खासकर जब बात बड़े सितारों की हो तो उन्हें तो खूबसूरत दिखने की जरूरत होती है। अपने आपको अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाए रखने के लिए लाखों करोड़ों नहीं अरबों रुपए खर्च कर डालते हैं। लेकिन यहां आज हम आपको एक ऐसी गायिका के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने-आप को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कुछ ऐसा करती हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।मारिया कैरीहॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका मारिया कैरी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद कहा कि वह अपने आप को जवान दिखाने के लिए ठंडे दूध से नहाया करती हैं। ठंडे दूध से नहाने में उन्हें जवान दिखने में काफी मदद मिलती है। ‘द गार्जियन डॉट कॉम’ को दिए अपने एक इंटरव्यू में गायिका ने कहा कि मैं दूध से नहाती हूं। हां कई बार मैं सौंदर्य ट्रीटमेंट के लिहाज से दूध का प्रयोग करती हूं। मैं अपने सभी रहस्यों का खुलासा करना नहीं चाहती।”

जब गायिका से यह सवाल किया गया कि, क्या वो नहाने के लिए मिनरल वाटर का भी प्रयोग करती हैं ? इस सवाल पर गायिका ने कहा कि, ‘अगर मुझे लगा कि पानी साफ नहीं है तो मैं मिनरल वाटर का भी प्रयोग करती हूं।’मारिया कैरीहॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका मारिया कैरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती हैं। इंस्टाग्राम पर मारियि के 6.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

खूबसूरती ऐसी चीज है जो ना सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे चाहते हैं बल्कि आम इंसान भी अपने आप को खूबसूरत दिखाना चाहता है। मारिया कैरी अपनी खूबसूरती को निखारे रखने के लिए, अपने-आप को जवान बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

दोस्तों इस जहां में प्रकृति ने हम इंसानों के लिए एक से बढ़कर एक अनमोल तोहफा दिए हैं अगर उसका इस्तेमाल हम सही तरीके से करें तो हम स्वस्थ और सुंदर हमेशा बने रहेंगे। तभी तो बड़े से बड़े सितारे भी प्राकृतिक साधनों पर ज्यादा भरोसा करती हैं।

Related Articles

Back to top button