Hindi

80 साल के एक्टर पर आरोप – प्राइवेट पार्ट घूरते थे, इंटर्न से कराते थे मसाज

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अभिनेत्रियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाते रहे हैं। ऐसे में हॉलीवुड के एक और एक्टर पर लगा है यौन उत्पीड़न का संगीन आरोप। वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री का काफी फेमस एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन है, जिनकी उम्र 80 वर्ष है। उनके ऊपर एक-दो नहीं बल्कि 8 महिलाओं ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं।

80 साल के एक्टर पर आरोपमॉर्गन के साथ काम करने वाली ज्यादातर महिलाओं ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि काम करने के दौरान मॉर्गन उन्हें गंदे नजर से देखा करते थे। उन्हें गलत इरादे से छूते भी थे। इतना ही नहीं कपड़ों को लेकर भी गंदे कमेंट किया करते थे।

गौरतलब है कि हॉलीवुड एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन ‘बैटमैन ट्राइलॉजी’, ‘इन्विकटस’, ‘शॉशांक रेडम्पशन’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

80 साल के एक्टर पर आरोपएक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘फ्रीमैन मेरी स्कर्ट को उठा कर पूछा करते थे कि क्या मैंने अंडरवियर पहन रखा है ?’ वहीं प्रोडक्शन में काम करने वाली 4 महिलाओं ने भी उनके ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘पिछले 10 साल से लगातार वो इसी तरह का व्यवहार करते आ रहे हैं। उनके इस तरह के व्यवहार से महिलाएं असहज महसूस करती हैं।’ फ्रीमैन महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स को घूरा करते थे और इंटर्न महिलाओं से मसाज भी करवाया करते थे।

दूसरी महिलाओं की बात तो दूर उनके ऊपर उनकी दिवंगत पोती इडाना के यौन शोषण के भी आरोप लगाए गए हैं। साल 2015 में ही इडाना की हत्या करा दी गई थी। ट्रायल के दौरान वकील का कहना था कि अपने बॉयफ्रेंड लैमर डेवनपोर्ट को मैसेज कर इडाना ने मॉर्गन के गलत इरादों के बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि इंडाना के बॉयफ्रेंड के ऊपर ही उसकी हत्या के आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button