Hindi

रिलीज से पहले अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ को झटका, फिल्म से हटाए गए विवादित सीन

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने पसंद किया। देर रात अर्जुन ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी लेकिन रिलीज से पहले ही इसे एक बड़ा झटका लगा है।

https://www.instagram.com/p/BxZBjxfA7PQ/

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कुछ सीन में सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। इसके बाद बोर्ड द्वारा ही कुछ सीन पर कैंची चला दी गई। इस पर तर्क दिया गया कि ये सीन लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकते हैं। ये डायलॉगबाजी अर्जुन कपूर और आतंकवादी के बीच की थी। इसे फिल्म के टीजर में दिखाया गया था।

https://www.instagram.com/p/BxSJalagasf/

 

रिपोर्ट्स की माने तो सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म मेकर्स से ये कहा गया है कि फिल्म भगवान कृष्ण और कुरान के ऊपर जो डायलॉग है उन्हें हटा दिया जाए। इन्हें सुनकर दर्शक भड़क सकते थे और फिल्म को लेकर विवाद हो जाता।

https://www.instagram.com/p/BxOulINgEdy/

सीन हटाए जाने को लेकर फिल्म के मेकर्स ने कहा कि ‘सेंसर बोर्ड ने भगवत गीता और कुरान से जुड़े हुए सीन्स को हटाने के लिए हमसे रिक्वेस्ट की थी और हमने भी उनकी बात को मान लिया है।’

https://www.instagram.com/p/BxVj25kAyq6/

 

‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। बता दें कि यह कहानी पांच लोगों की है, जो भारत के ओसामा को पकड़ने के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं।

Related Articles

Back to top button