Hindi

49वें जन्मदिन के मौके पर देखें अजय देवगन की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं बेहद कम लोग जानते हैं की अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है।  दो साल पहले हिंदी सिनेमा में दिए अपने महत्वपूर्णं योगदान के लिए अजय देवगन साल 2016 में पद्मश्री का अवार्ड भी दिया गया। बीते कुछ सालों में अजय नें कई अलग-अलग महत्वपूर्णं भूमिकाएं कीं हैं। आपने अब तक अजय देवगन की कई तस्वीरें देखीं होंगी लेकिन आज हम आपको अजय देवगन की कुछ बेहद खास और यादगार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो इससे पहले आपने शायद कभी नही देखी होंगीं।

अजय देवगन नें सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने पहला एक्टिंग डेब्यू किया था साल 1985 में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म प्यारी बहना में अजय देवगन नें मिथुन के बचपन का किरदार निभाया था।

साल 1991 में अजय देवगन नें फिल्म फूल और कांटे के साथ बतौर अभिनेता अपना डेब्यू किया और अपनी इसी पहली फिल्म के लिए अजय को  बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन फिल्म निर्देशक रहे वहीं अजय की मां वीना फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी  हैं अजय देवगन के भाई अनिल देवगन भी फिल्मेकर और स्क्रिन राइटर हैं।

1999 में अजय देवगन नें बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल से शादी की। काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे हैं न्यासा और युग हैं।

साल 2009 में अजय देवगन नें अपने सर नेम की स्पेलिंग devgan से बदल कर devgn कर ली।

अजय देवगन बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होनें अपना खुदका प्राइवेट जेट लिया था।

अपने फिल्मी करियर के दौरान अजय देवगन नें सुहाग, जिगर,कच्चे धागे,दिल जले जैसी कई यादगार फिल्में कीं हैं।

डियर अजय Filmymantra की तरफ से आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभ कामनाएं।

Related Articles

Back to top button