Hindi

2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुक देखकर दंग रह जाएंगे आप !

बॉलीवुड हिंदी सिनेमा जगत को कुछ ऐसे सुपरस्टार्स मिल चुके हैं जिनके अभिनय क्षमता की दुनिया कायल हो चुकी है। उन्हीं में से एक है दंगल फेम गर्ल फातिमा सना शेख। आमिर खान की बेटी के किरदार में फिल्म ‘दंगल’ में सना शेख ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था और अब ये उनकी दूसरी फिल्म आने वाली है। इसमें फातिमा आमिर खान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी।

‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में फातिमा सना शेख का किरदार काफी अहम है। सभी दर्शकों की नजरें फातिमा पर टिकी रहेंगी।

आज के समय में साल 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर की तैयारी में फातिमा जुटी हुई हैं। आमिर खान की इस फिल्म से फातिमा को बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं। आमिर खान अपनी आगामी फिल्म में जमकर मेहनत कर रहे हैं। आमिर खान ने सेट पर काफी सुरक्षा बढ़वा रखी थी ताकि इस फिल्म का लुक लीक ना हो पाए। लेकिन बावजूद इन सबके सभी किरदार के लुक लीक हो चुके हैं।ब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुककुछ समय पहले की बात है जब फातिमा की एक तस्वीर नजर आई। इस तस्वीर में फातिमा शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। या तो फातिमा जानबूझकर या फिर गलती से ही सही उनके ठग्स ऑफ हिंदुस्तान वाले लुक की झलक दिखाई दे गई।

अपने नए हेयर स्टाइल में फातिमा दिखाई दे रही हैं और शेव की हुई उनकी आईब्रो। अब ये तो नहीं कहा जा सकता कि ये फातिमा का नया स्टाइल स्टेटमेंट है या फिर उनकी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ का लुक।

बता दें कि साल 2018 के दीवाली के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें।

 

कैटरीना कैफ बनी है योद्धाब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुक

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में अभिनेत्री कैटरीना कैफ राजकुमारी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के सेट की तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म काफी भव्य होने वाली है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंगब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुक

 

पहले माना जा रहा था कि ये फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ पर आधारित होगी। लेकिन अभिनेता आमिर खान ने इस बात को साफ कर दिया है कि समुद्री लुटेरों से इस फिल्म का कोई लेना देना नहीं है।

आमिर खान का लुकब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुक

आमिर खान का ये पहला लुक है जो बहुत पहले ही लीक हो चुका था। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में आमिर खान एक डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन का लुकब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुक

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का ये पहला लुक है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन किसी कबीले के सरदार के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके लुक को देखकर तो यही लग रहा है।

70 फ़ीसदी प्रॉफिट की डिमांडब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुकखबरों की मानें तो आमिर खान ने इस फिल्म के लिए 70% प्रॉफिट की डिमांड रखी है। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने आमिर खान के इस डिमांड को मान भी लिया है।

आमिर खान की फातिमा से नजदीक हैब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुकआमिर खान और फातिमा के नजदीकी को लेकर लोग कई सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि आमिर खान इन अफवाहों पर ध्यान ना डालते हुए किसी तरह का कोई बयान देने से बच रहे हैं। आमिर सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि उन्हें बहुत खुशी है कि इस फिल्म में हीरोइन का किरदार फातिमा निभा रही हैं।

आमिर खान ने तस्वीरें लीक की ?ब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुकफातिमा ने इस फिल्म के लिए अपना स्क्रीन टेस्ट दिया था। इस बात की जानकारी केवल यशराज प्रोडक्शन और आमिर खान को थी। इसके अलावा और किसी को नहीं थी। लेकिन फातिमा के इस लुक को लीक करने के पीछे कहीं ना कहीं लोग आमिर खान को ही जिम्मेदार मान रहे हैं।

सबसे बड़ी बजट वाली फिल्मब्लॉकबस्टर के शूटिंग का फर्स्ट लुकयशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ हो सकता है कि ये फिल्म यशराज फिल्म्स के लिए ऐतिहासिक बन जाए।

अब इस बात से तो हर कोई भली-भांति वाकिफ है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जब कोई फिल्म बनाते हैं तो वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। इसलिए आमिर खान की इस आगामी फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button