Hindi

पाकिस्तान में PUBG की वजह से 15 साल के लड़के की रेप के बाद हत्या, 4 TikTok यूजर्स का भी मर्डर

पाकिस्तान में 15 साल के लड़के से रेप और हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मामला लाहौर के रायविंद का है। मीडिया रिपोर्टों के मुख्य आरोपित के एक दोस्त को नाबालिग ने PUBG पर ब्लॉक कर दिया था। इसी खुन्नस में इस घटना को अंजाम दिया गया।

https://twitter.com/jeeveypakistan/status/1356965397917020160

 

रायविंद पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने नाबालिग को 13 जनवरी को अगवा कर लिया था। उसे लेकर आरोपित नानकाना साहिब गए, जहाँ उसके साथ रेप की वारदात हुई। बाद में शेखपुरा से लाश बरामद हुई। आरोपितों ने बताया है कि पीड़ित ने उनके एक दोस्त को PUBG पर ब्लॉक कर दिया था। आरोपितों का DNA सैम्पल जाँच के लिए भेज दिया गया है।

 

 

वहीं एक अन्य घटना में कराची में 4 टिकटॉकर्स की हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार (फरवरी 2, 2021) को गार्डन एरिया के अंकलेसरिया इलाके में हुई। मृतकों में 3 युवक और एक युवती थी। ये सभी TikTok के अलावा कई अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी सक्रिय थे।

 

मुस्कान ने आमिर को सोमवार की रात मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों अपने दोस्तों सज्जाद और रेहान के साथ कार से ही शहर में घूमने लगे। मुस्कान ने इस दौरान आमिर के साथ कई TikTok वीडियोज भी शूट किए। लेकिन तड़के सुबह 4:48 के करीब चारों की हत्या कर दी गई। हमलावरों का अब तक पता नहीं चल सका है। जहाँ मुस्कान को कार के भीतर ही मार डाला गया, वहीं अन्य तीनों की हत्या गाड़ी के बाहर हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button