Hindi

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ का दीपिका पादुकोण और करीना कपूर ने किया समर्थन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने नारी शक्ति के मुद्दे पर बात की। जिसे सुनकर बॉलीवुड डीवाज, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण भी बेहद खुश नजर आईं। दीपिका और करीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर रिएक्शन दिया है।

https://www.instagram.com/p/CKtVvnSpG2J/?utm_source=ig_embed

 

पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के बाद करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में करीना ने लिखा, ‘बिना रुके लंबी उड़ान भरने से लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने तक, आज देश में महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़ रही है। देश की बेटी आज निर्भीक, साहसी और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बराबर की भागीदार है।’

 

करीना ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ने भी इसे लेकर अपनी बात रखी। दीपिका ने ‘मन की बात’ के दौरान के कुछ ग्राफिक्स शेयर किये। इन्हें शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘महात्मा गांधी ने कहा है- आप दुनिया में जो बदलाव देखना है वो पहले खुद में लाइए। ये शब्द उन अविश्वसनीय महिलाओं के लिए और दुनिया भर में हर एक महिला के लिए मुश्किल नहीं हो सकते हैं!’

पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका और करीना दोनों ने ही #NariShakti और #MannKiBaat जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।

Related Articles

Back to top button