Hindi

सोशल मीडिया पर यो यो हनी सिंह के हुए 9 मिलियन फॉलोवर्स

फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय हस्ती की सूची में यो यो हनी सिंह का नाम शुमार है। संगीत का यह धुरंधर अब ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी अपनी पकड़ बना रहा है।

https://www.instagram.com/p/BgVveN4naNx/?hl=en&taken-by=yyhsofficial

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर भारतीय गायक और संगीतकारों की सूची में सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है जहाँ फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर 9 मिलियन फॉलोवर यो यो के नाम है।

यो यो हनी सिंह की अपने फेसबुक पेज पर एक मजबूत पकड़ है जहाँ 3 लाख से अधिक लोग यो यो के फैन है। तो वही ट्विटर खाते पर 5 मिलियन फॉलोवर्स हनी सिंह के नाम है, जबकि इंस्टाग्राम पेज पर यो यो ने हाल ही में 1 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार किया था।संगीत की दुनिया का यह महारथी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़ा रहता है।

यो यो हनी सिंह ने  ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ के साथ अपने नए साल की दमदार शुरुवात की थी और फिलहाल कई गानों पर काम कर रहे है।

महान रैपर कई सिंगल्स पर काम कर रहे है और अभी तक 24 ट्रैक पूरे कर चुके है, इसके अलावा फिलहाल बाकी गानों पर काम चल रहा है।
हनी सिंह नए युग के संगीत का एक जाना माना चेहरा बन गए है। रैप संगीत का यह धुरंधर समय-समय पर अपने चार्टबस्टर गानों से प्रशंसकों का दिल जीतते आया है।प्रसिद्ध संगीतकार हमेशा कुछ नया करने की चाह रखते हुए अकसर नए गीत के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये है।
पिछले कुछ सालों में चार बॉटल वोडका, धीरे धीरे, ब्राउन रंग ने, एंग्रेजी बीट दे, ब्लू आईज, लव डोज़, दिल चोरी आदि हनी सिंह के चार्टबस्टर गानों की सूची में शामिल है।

Related Articles

Back to top button