Hindi

सुसाइड सीन की शूटिंग के दौरान फ्लैशबैक में चली गईं काम्या, प्रत्युषा को याद कर रो पड़ीं

कलर्स के पॉपुलर शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की, कि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपनी  दोस्त प्रत्युषा बनर्जी के कितने करीब थीं इस बात से हम सभी बखूबी वाकिफ हैं बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी बेहद कम उम्र में ही सिर्फ एक किरदार के साथ घर-घर में लोगों की चहेती बन गईं थीं काम्या और प्रत्युषा दोनों ही टीवी एक्ट्रेस एक साथ बिग बॉस के घर में भी नज़र आईं थीं और इसी दौरान दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी बनीं प्रत्युषा की याद में काम्या काफी ज्यादा रोईं लेकिन काम्या से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात आपको बता दें की काम्या अपने टीवी शो के दौरान खुदकुशी का एक सीन शूट कर रहीं थीं।

इसी दौरान काम्या पंखे पर लटकता फांसी का फंदा देख रो पड़ीं इस सीन को देख उन्हें अपनी दोस्त प्रत्युषा की खुदकुशी करने की बात याद आ गई।

 

काम्या के साथ हुए इस हादसे का खुलासा कुछ समय पहले ही एक एंटरटेंमेंट वेबसाइट नें किया था और काम्या इस दौरान फ्लैश बैक में चली गई थीं। इस सीन को करने के दौरान काम्या को ये बात महसूस हुई कि उनकी दोस्त प्रत्युषा को भी कितने दर्द और कितने डिप्रेशन से गुजरना पड़ा होगा।

आपको बता दें की प्रत्युषा बनर्जी की लाश बीते साल अगस्त में मुंबई स्थित उनके फ्लैट में पंखे से लटकती पाई गई थी। प्रत्युषा बनर्जी की मौत का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को माना गया था हालाकि सुबूतों के अभाव में राहुल को बाइज्ज़त बरी कर दिया गया था।

कुछ समय पहले ही काम्या नें प्रत्युषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म प्रत्युषा को श्रद्धांजली देते हुए उनकी पुण्यं तिथी पर रिलीज़ की थी। काम्या की इस फिल्म पर प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल नें रोक लगाने की कोशिश की थी। राहुल नें काम्या के खिलाफ आरोप लगाया था कि काम्या ने फिल्म के माध्यम से उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की है।

Related Articles

Back to top button