Hindi

सालों बाद लौटीं राम तेरी गंगा मैली हो गई की ये एक्ट्रेस जानिए कैसी दिखने लगी हैं

हममे से बहुत कम लोग ये बात जानते हैं की बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है मंदाकिनी नें सन 1985 में आई राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई के साथ बॉलीवुड में दस्तक दी और अपने अभिनय की शुरूआत इस सुपर हिट फिल्म के साथ की आपको बता दें की फिल्म में राज कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर मेल लीड में नज़र आए थे राजीव कपूर और मंदाकिनी की इस जोड़ी को दर्शकों की खूब प्रशंसा मिली और ये फिल्म बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई।

मंदाकिनी को उनकी इस पहली फिल्म नें रातों रात सुपर स्टार बना दिया उनके पास एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव भी आने लगे। डांस डांस फिल्म में मंदाकिनी और मिथुन की जोड़ी को भी ऑडियंश नें बखूबी पसंद किया और इसके बाद मंदाकिनी प्यार करके देखो, कहां हैं कानून जैसी कई फिल्में कीं लेकिन दर्शकों को उनसें जो अपेक्षाएं उनकी पहली फिल्म को देखकर उनसी थीं मंदाकिनी उन उम्मीदों पर खरी नही उतर पाईं। लिहाज़ा धीरे-धीरे मंदाकिनी का फिल्मी करियर दम तोड़ने लगा और वो लग भग बॉलीवुड से गायब सी हो गईं।

मंदाकिनी फिल्मों से ज्यादा मुंबई और भारत के सबसे बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ अपने अफेयर को लेकर मीडिया की कॉंट्रोवर्सी में रहीं उन्हे कई बार दाऊद के साथ कई जगहों पर देखा भी गया।

हालाकि मंदाकिनी हमेशा ही यह कहती रहीं की दाऊद महज़ उनके दोस्त रहे हैं। इन सब  विवादों के बाद मंदाकिनी अचानक से गायब हो गईं ।

उन्होनें कुछ समय बाद ही एक बौद्ध भिक्षु डॉक्टर कागीर रिपोछे ठाकुर से शादी कर ली। और हमेशा के लिए बॉलीवुड से दूर गुमनामी की दुनिया में अपने पति और दो बच्चों के साथ अपनी जिंदगी बिताने लगीं।

आपको बता दें की मंदाकिनी तिब्बत योगा सिखाती हैं और साथ ही उनका एक तिब्बती दवाओं का केंद्र भी है।

 

Related Articles

Back to top button