Hindi

सनाया की फैन नें दिव्यांका के बारे में कहा कुछ ऐसा जिससे फूट पड़ा दिव्यांका का गुस्सा जानें वजह

स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें की डॉक्टर इशिता उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी को आपने हमेशा ही हंसते मुस्कुराते देखा होगा  लोकिन क्या आपने दिव्यांका को किसी पर नाराज़ होते और गुस्से में चिल्लाते हुए देखा है नही ना आपको भी जानकर हैरानी होगी की हमेशा हंस्ती मुस्कुराती दिव्यांका किसी पर गुस्से से आग बबूला भी हो सकती हैं लेकिन ये खबर बिलकुल सच है हालही में दिव्यांका का गुस्सा फूट पड़ा नच बलिए में उनकी प्रतिभागी सनाया ईरानी की एक फैन पर बस फिर क्या था दिव्यांका नें सोशल साइट पर सनाया की इस फैन को जमकर लताड़ा ।

दरअसल हालही में दिव्यांका को लेकर खबरें आईं की दिव्यांका नें चैनल को धमकी दी है की अगर उन्हें चैनल नें नच बलिए सीज़न 8 का विनर नही बनाया गया तो वो ये हैं मोहब्बतें शो छोड़ देंगी सोशल मीडिया पर इस खबर के बाद से दिव्यांका को लगातार ट्रोल किया जा रहा था दिव्यांका नें जैसी ही ये खबर पढ़ी तो उनका गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया ।

https://twitter.com/Divyanka_T/status/876165743582248961

दिव्यांका नें फौरन ही इस खबर पर ट्वीट कर ये बात साफ कही की वो  भले ही नच बलिए 8 की विनर हों या ना हो लेकिन वो ये हैं मोहब्बतें शो नही छोड़ रही हैं।

 

दिव्यांका नें कहा अगर ये खबर वाकय में लिखी गई है तो बहुत ज्यादा खराब बात है। दरअसल नच बलिए सीज़न -8 का ग्रैंड फिनाले हालही में शुरू हो रहा है शो में अब बस महज तीन ही जोड़ियां बाकी रह गई ंहैं सनाया ईरानी मोहित सेहगल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दोनों जोड़ियों की फैन फोलोविंग काफी ज्यादा है।

ऐसे में दोनों के फैन क्लब अपनी इन चहेती जोड़ियों को जिताने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं इसी दौरान सनाया ईरानी के फैन क्लब की एक फैन नें ये बात कह दी की दिव्यांका त्रिपाठी नें स्टार प्लस को धमकी दी है की अगर उन्हें इस शो का विनर नही बनाया गया तो वो स्टार प्लस का शो ये हैं मोहब्बतें छोड़ देंगी।

हालाकिं दिव्यांका नें ये बात खुलकर कह दी है की वो किसी भी कीमत पर ये हैं मोहब्बतें लंबे समय तक नही छोड़ेंगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button