Hindi

शादी के बाद भी इस अभिनेत्री के साथ 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे शत्रुघ्न सिन्हा जानिए क्या थी वजह

बॉलीवुड के में शॉटगन के नाम से मशहूर  अभिनेता  शत्रुघ्न सिन्हा  आज 72 साल के हो गए। आज ही के दिन 9 दिसंबर, 1945  में शत्रुघ्न का जन्म बिहार में हुआ था। बॉलीवुड के इस ब्लॉक बस्टर अभिनेता नें  स्वर्गीय अभिनेता  देवआनंद कि फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ के साथ  बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  अपने फिल्मी  सफर के दौरान शत्रुघ्न नें एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में कीं  लेकिन अपनी रील लाइफ से ज्यादा शत्रुघ्न अपनी रियल लाइफ खासकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर मीडिया की चर्चा में रहे। इस अभिनेत के जीवन में शादी के बाद भी लंबे समय तक दो महिलाएं रहीं इनमें से एक खुद शत्रुघ्न की पत्नि पूनम चंडीरामणि थीं तो दूसरी अपने दौर की मशहूर और बेतहासा खूबसूरत अभिनेत्री रीना राय थीं।

रीना रॉय से अपने रिश्ते  का सच खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपनी ज़ुबानी बयां किया था। इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न नें कहा था कि रीना रॉय से उनका रिश्ता तकरीबन 7 सालों तक रहा। उस वक्त ये बात सुनकर ज्यादा हैरानी हुई जब शत्रुघ्न की पत्नि पूनम नें इस बात का खुलासा मीडिया के सामने किया कि उन्हें अपने पति और रीना के अफेयर की खबर काफी पहले से मालूम थी। इतना ही नही पूनम सिन्हा नें ये  बात भी कही की उनके पति को रीना और उनके रिश्ते पर भरोसा नही था पूनम से शादी करने की एक यह वजह भी रही।

शत्रुघ्न सिन्हा की शादी की खबर सुन भड़क गई थीं रीना 


बॉलीवुड में रीना रॉय के करियर के शुरूआती दिनों में ही उनका अफेयर उस समय के पॉपुलर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ शुरू हो चला था लेकिन अचानक ही  रीना को अपनी किसी फिल्म के सिलसिले में विदेश जाना पड़ा उन्हें अंदाज़ा भी नही था की उनकी जिंदगी में क्या होने वाला था रीना विदेश से जैसे ही वापस लौटीं उन्हें खबर मिली की शत्रुघ्न सिन्हा पूनम चंडीरामणि से शादी कर चुके हैं। रीना को इस खबर से गहरा धक्का लगा वो शत्रुघ्न से इसका जवाब मांगने पहुंची की आखिर उन्होनें उनके साथ ऐसा क्यों किया। शत्रुघ्न नें काफी समय पहले एक मैग्ज़ीन को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया कि शादी के बाद भी उनके दिल में रीना के लिए एहसास कम नही हुए बलकी समय के साथ उनका प्यार और भी ज्यादा गहरा होता चला गया।

शत्रुघ्न नें कहा कि वो खुशनसीब हैं की रीना नें अपनी जिंदगी के बेशकीमती 7 साल उन्हें दिए। हालाकि बाद में शत्रुघ्न की पत्नि के समझाने और रीना के दूरियां बढ़ाने के बाद आखिरकार दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए दूर हो गए।

 

Related Articles

Back to top button