Hindi

ये हैं पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर वायरल हो रहा वीडियो

दुनिया भर की आबादी में स्त्री पुरूषों के अलावा एक और वर्ग है समाज की मुख्य धारा से हमेशा ही पीछे रहा लेकिन बीते कुछ सालों में विकास की तरफ अग्रसर हो रहा है जी हां हम बात कर रहें हैं एलजीबीटी या थर्ड जेंडर की यह एक ऐसा समुदाय है जिन्हें अवसर मिलना तो दूर इनके लिए अपने अस्तित्व को साबित करना ही मुश्किल साबित हो रहा है। किन्नरों के विकास के लिए पिछले कुछ समय में कई लोग सामने आए हैं पाकिस्तान जैसे देश में भी किन्नरों के प्रति अब लोगों की राय बदल रही है और उन्हें अब समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पहले ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर का वीडियो वायरल हो रहा है। पहली बार में ही नेशनल टीवी पर दिखाई देते ही  मार्विया मलिक नाम की इस ट्रांसज़ेंडर नें लोगों का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं दुनिया भर के ऐसे ही कुछ और ट्रांसजेंडर के बारे में जो अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर आज कई बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं।

पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज़ एंकर बनी मार्विया मलिक

पाकिस्तान में रहने वाली 21 वर्षीय मार्विया को लोग आज नेशनल टीवी पर देखना पसंद करते हैं और उनके काम और उनकी खूबसूरती की तारीफ भी करते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म से ग्रेजुएशन की डिग्री लेने वाली मार्विया लाहौर के चैनल ‘कोहिनूर न्यूज’ में ट्रेनी न्यूज़ एंकर के पद पर काम कर रहीं हैं।

15 साल की उम्र में हुआ हकीकत से सामना

मार्विया को 15 साल की बेहद कम उम्र में ही पता चल गया कि वो ट्रांसजेंडर हैं। मार्विया की हकीकत घर वालों को पता चलते ही परिवार वालों नें मार्विया को घर से निकाल दिया और तभी से मार्विया नें अपनी हर जिम्मेदारी को खुद उठाया और अपने दम पर कड़ी मेहनत कर अपनी पढ़ाई पूरी कर लोगों के लिए एक मिशाल बन गईं।

एंकरिंग का वीडियो जब हुआ वायरल

मार्विया की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि मार्विया को लोग सोशल मीडिया पर प्रोत्साहित कर रहे हैं और उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।

भारत की निताशा बिस्वास बनीं पहली मिस ट्रांक्वीन इंडिया ब्यूटी क्वीन

भारत की निताशा बिस्वास नें  ब्यूटी कांटेस्ट में ‘मिस ट्रांक्वीन इंडिया’ का खिताब जीतकर देश की पहली महिला ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन बन गई थीं। कोलकाता की रहने वाली निताशा ने इस प्रतियोगिता में 16 फाइनलिस्ट को हराया कर यह खिताब अपने नाम किया।

थाईलैंड में हुए ‘मिस इंटरनेशनल क्वीन’ में किया भारत का प्रतिनिधित्व

थाईलैंड में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में निताशा भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।

चुनाव जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनीं डानिका रोम 

अमेरिका जैसे विकासशील देश में भी थर्ड जेंडर को आम लोगों की तरह करियर के बेहतर अवसर नही मिले लेकिन डानिका रोम नें वर्जिनिया हाउस ऑफ डेलीगेट्स में हुए निचले सदन के चुनाव को जीत कर अमेरिका में निचले सदन का चुनाव जीतने वाली पहली महिला ट्रांसजेंडर बन गईं। आपको बता दें की डानिका रोम पत्रकार भी रह चुकीं हैं।

मधु किन्नर बनीं देश की पहली मेयर

भारत की पहली ट्रांसजेंडर मधु किन्नर नें साल 2015 में हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए महापौर के चुनाव में 4000 वोटों के साथ जीत कर देश की पहली किन्नर महापौर का खिताब अपने नाम दर्ज करा लिया।

वोग की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल बनीं पेरिस लीस

इंटरनेशनल मैग्ज़ीन ब्रिटिश वोग में अपनी तस्वीर के साथ सुर्खियां बटोरने वाली पहली ट्रांसजेंडल मॉडल पेरिस लीस एक अच्छी लेखक, जर्नलिस्ट और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट हैं। पेरिस गे सेक्स वर्क से जुड़ने की वजह से 2 साल की जेल की सजा भी भुगत चुकी हैं और 8 महीने तक जेल में भी रह चुकी हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button