Hindi

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस सुपरस्टार को करना चाहती हैंं डेट!

भारत देश का सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार फिलहाल अपने बच्चों की शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुड़ा हुआ है कुछ दिनों पहले ही मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई है और पूरा परिवार फिलहाल शादी के जश्न में रंगा है। जल्द हीं बेटे आकाश अंबानी की सगाई का ऑफिशियल फंक्शन भी आयोजित होने वाला है।

इसी महीने की 30 तारीख को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता कि सगाई होने वाली है। इनके सगाई पर लोगों को आमंत्रित करने के लिए अंबानी परिवार ने जैसे डिजिटल निमंत्रण कार्ड को बनवाया वो काफी वायरल हुआ है। कार्ड की कीमत और खूबसूरती हर किसी को हैरान करने वाली है।

वहीं इनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ हो रही है। आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल एक बहुत ही बड़े बिजनेसमैन हैंं। खबरों की मानें तो साल के अंत तक ईशा अंबानी की शादी हो सकती है। लेकिन ईशा अंबानी बॉलीवुड के एक हैंडसम सुपरस्टार को बहुत पसंद करती हैं। इतना ही नहीं वो सुपरस्टार को डेट भी करने की इच्छा रखती हैंं।

एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही ईशा अंबानी ने कहा था कि बॉलीवुड का ये सुपरस्टार उन्हें बहुत ही अधिक पसंद है। इतना ही नहीं ईशा अंबानी ने ये भी कहा कि अगर संभव हो तो इस हैंडसम हीरो से शादी कर उसे अपना हमसफ़र भी बनाना चाहेंगी।

बता दें कि ईशा के द्वारा कही गई ये सारी बातें उनकी शादी तय होने से पहले की है। ईशा अंबानी जिस हीरो को पसंद करती हैंं वो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार रणवीर सिंह हैंं। एक इंटरव्यू में ईशा ने खुद ही कहा था कि उन्हें रणवीर सिंह बहुत ही अधिक पसंद हैंं। वो रणवीर की बहुत बड़ी फैन हैंं। रणवीर को इतना पसंद करती हैं कि उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं।

रणवीर सिंह आजकल अपनी आगामी फिल्म “सिंबा” की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म 29 दिसंबर 2018 को रिलीज होने की संभावना बताई जा रही है।

ईशा अंबानी की शादी जल्द ही आनंद पीरामल से होने वाली है। भारत के मशहूर उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं आनंद पीरामल। अंबानी परिवार और अजय पीरामल का परिवार पिछले चार दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं।

Related Articles

Back to top button