Hindi

इस भोजपुरी सुपर स्टार पर सिंगर नें लगाया रेप का आरोप मुंबई थाने में केस दर्ज

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज पांडे इन दिनों एक बड़ी मुश्किल में पड़ गए हैं मनोज पर मुंबई की एक महिला सिंगर नें काम दिलाने के बहाने रेप करने का आरोप लगाया है इतना ही नही सिंगर नें मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में मनोज के खिलाफ रेप का  केस भी दर्ज कराया है।

5 साल से युवति के साथ लिविंग में रह रहे थे मनोज

भोजपुरी सिनेमा में एक्शन हीरो की छवि रखने वाले मनोज पांडे पर युवती नें फिल्मों में काम देने के बहाने उसका शोषण करने का आरोप भी लगाया है।

5 साल से युवती के साथ लिविंग रिलेशन में रह रहे थे मनोज।

मशहूर भोजपुरी फिल्म निर्देशक के भाई हैं मनोज

उत्तर प्रदेश के रहने वाले  भोजपुरी अभिनेता मनोज पांडे का परिवार भोजपुरी फिल्मों के कारोबार से जुड़ा है मनोज के बड़े भाई राज कुमार पांडे जाने मानें भोजपुरी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। वहीं मनोज के बड़े भाई का बेटा और उनका भतीजा भी भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। आपको बता दें की मनोज पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवति भी भोजपुरी सिंगर है और कई  एल्बम सांग कर चुकी है।

 गौरतलब है की इससे पहले भी मनोज कई भोजपुरी एक्ट्रेस साथ अफेयर को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रह चुके हैं। बलिया के दबंगई,सौगंध गंगा मईया के, लाल चुनरिया वाली जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में मनोज अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं तकरीबन दर्जन भर से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुके मनोज एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म और स्क्रीन प्ले लेखक भी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा मनोज द डर्टी रिलेशन, प्रणाली द ट्रेडिशन जैसी बी ग्रेड की फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बहरहाल मनोज नें इस बारमे में मीडिया से कोई बात नही की है और ना ही उनके परिवार के किसी सदस्य इस बारे में कोई जानकारी दी है।

 

Related Articles

Back to top button