Hindi

बॉलीवुड की हंगरी यंग वूमैन हैं सोनम कपूर खुद सोनम नें कुबूली ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर फैशन और स्टाइल के मामले में सबसे अलग हैं यही वजह है की सोनम को बॉलीवुड की स्टाइल दिवा कहा जाता है। सोनम अक्सर ही किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले ही एक एंटरटेंमेंट पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सोनम नें कहा था कि जब भी उन्हें भूख लगती है तो वो एक हंगरी वुमेन बन जाती हैं सोनम नें ये भी कहा की की भूख  अच्छे -अच्छों को बदल देती है। जब भी सोनम को भूख लगती है तो उनके पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं और फिर वो खाने पर टूट पड़ती हैं। उनके भूख लगने की स्थिति का अंदाज़ा उनके आस पास रहने वाला इंसान बड़ी आसानी से लगा सकता है।

आपको बता देें की सोनम मार्स इंटरनेशनल इंडिया चॉकलेट ब्रांड की एंबसेडर हैं और इसके लिए विज्ञापन भी कर चुकी हैं जिसका नाम है यू आर नॉट यू वेन यू आर हंगरी।

सोनम कपूर इससे पहले भी एक चॉकलेट के विज्ञापन में नज़र आ चुकीं हैं। आपको बता दें की सोनम को साल 2016 में फिल्म नीरजा के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

सोनम जल्द ही करीना कपूर के साथ  फिल्म वीरे दी वेडिंग में दिखाई देंगी। सोनम नें महाभारत पर आधारित नोवल आर्यव्रत क्रॉनिकल के हिंदी राईट्स हालही में खरीदें हैं इसके अलावा सोनम नें कुछ समय पहले ही सोनम नें द ज़ोया फैक्टर एडॉप्टेशन खरीदा है। जिसमें जल्द ही सोनम कपूर फीमेल लीड में नज़र आएंगीं। सोनम कपूर की इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करने जा रहे हैं खबरों की मानें तो सोनम आर्यव्रत क्रॉनिकल के राईट्स खरीदने के बाद इसमें मॉर्डन द्रौपदी के किरदार में नज़र आ सकती हैैं। हालाकि इस बारे में सोनम नें अब तक ना तो मीडिया से कोई बात की है ना ही किसी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button