Hindi

बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस से सुनील शेट्टी करना चाहते थे शादी, लेकिन इस वजह से नही हो पाई

बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी काफी लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं 90 के दशक में एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी नें अपने फिल्मी सफर के दौरान बॉलीवुड में लगभग 110 फिल्में की हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी नें 1992 में फिल्म ‘बलवान’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  सुनील शेट्टी हमेशा से ही दर्शकों के चहीते एक्टर रहे हैं। सुनील शेट्टी के परिवार और उनके बच्चों के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि सुनील शेट्टी कभी बॉलीवुड की एक खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा के प्यार में बुरी तरह से पागल थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की ये अभिनेत्री कोई और नहीं बलकी सोनाली बेंद्रे थीं जिनसे सुनील शेट्टी को प्यार हो गया था। दरअसल, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे एक साथ भाई,सपूत और टक्कर  जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। दोनों नें एक साथ कई फिल्मों में बतौर लीड कलाकार अभिनय किया। एक ऐसा दौर भी आया जब सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड के इस एक्शन हीरो पर फिदा हो चुकीं थीं।

सोनाली बेंद्रे सुनील शेट्टी से इस कदर प्यार करती थीं कि  उन्होनें सुनील शेट्टी को फौरन शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया।

लेकिन सुनील शेट्टी नें सोनाली बेंद्रे को हां करने के लिए कई बार सोचा पर वो ऐसा नही कर पाए।

दरअसल सुनील शेट्टी पहले से ही शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहते थे यही वजह रही की उन्होनें सोनाली बेंद्रे को कभी हां नहीं कहा।

सुनील शेट्टी के करीबी दोस्त रहे बॉलीवुड एक्टर गोविंदा नें एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि अगर सुनील शेट्टी पहले से शादीशुदा नही होते तो वो सोनाली बेंद्रे से जरूर शादी कर लेते।

वैसे सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं हैं वहीं उनके बेटे भी बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

Related Articles

Back to top button