Hindi

बिग बॉस 11: शादीशुदा हैं शाहिद अफरीदी की गर्लफ्रेंड अर्शी खान बिग बॉस में एंट्री के लिए छुपाई उम्र

बिग बॉस 11 के घर में सबसे ज्यादा विवादों में बनी रहने वाली मॉडल एक्ट्रेस अर्शी खान जब से घर के अंदर आई हैं तब से घर के हर सदस्यों के साथ बहस कर रहीं हैं और जानबूझ कर लड़ाई मोल ले रहीं हैं। कभी खुद को पॉकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की गर्लफ्रेंड बताने वाली अर्शी खान बिग बॉस के घर में हिना खान के साथ लड़ाई झगड़े करती दिखाई दी थीं। अर्शी बिग बॉस के घर के भीतर ही नही बलकी बाहर भी काफी बवाल मचा रही हैं। अर्शी बिग बॉस के घर के भीतर के साथ बाहर भी काफी हंगामा मचाए हुए हैं। हालही में अर्शी खान से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे अर्शी बिग बॉस के घर के बाहर भी खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

जी हां हालही में अर्शी खान से जुड़ी खबर आई है की अर्शी शादीशुदा हैं और उन्होनें बिग बॉस के घर में एंट्री के दौरान अपनी जो उम्र बताई है अर्शी उतने साल की नही हैं। एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ नें अर्शी के बारे में हालही में कई ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी।

गहना नें अर्शी के बारे में खुलासा करते हुए बताया की अर्शी ने  जिस व्यक्ति से शादी की है उसकी उम्र 50 साल है और अर्शी 32 साल की हैं। जबकी बिग बॉस के घर में अर्शी खुदको  27 साल का बताती हैं। गहना ने एक लीडिंग न्यूज़ मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का दावा किया कि वो अर्शी की स्कूल फ्रेंड हैं दोनों ही भोपाल से हैं अर्शी नें सिर्फ बिग बॉस में ही नही बलकी स्कूल के दिनों में भी अपनी उम्र तकरीबन 4 से 5 साल छोटी बताई थी। गहना नें बताया की अर्शी नें बिग बॉस को जो भी डॉक्यूमेंट दिए है वो सब गलत और झूठे हैं। इतना ही नही गहना नें ये भी बताया की बिग बॉस ऐसे झूठे इंसान को कैसे घर के भीतर एंट्री दे सकते हैं। गहना यहीं नहीं रूकीं गहना ये भी बताया की अर्शी के खिलाफ एक नही बलकी 10 केस दर्ज हैं।

गहना नें शाहिद अफरीदी और अर्शी खान के रिश्ते के बारे में भी खुलासा करते हुए बताया की शाहिद अफरीदी अर्शी खान को जानते भी नही की अर्शी खान है कौन। बहरहाल अर्शी खान के बारे में इतना सब जानने के बाद भी वो कितने दिनों तक बिग बॉस के घर का हिस्सा रह पाती हैं ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा।

 

Related Articles

Back to top button