Hindi

फिल्मेकर यश चोपड़ा की 10 पसंदीदा बॉलीवुड हसीनाएं कोई मशहूर तो कोई गुमनाम हुईं

बॉलीवुड में रोमांटिक ज़ोनर की फिल्में फिल्मेकर यश चोपड़ा की देन मानी जाती हैं 80 से 90 के दशक में यश चोपड़ा नें एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में बनाई जिन्होनें फिल्मी पर्दे पर कई रिकॉर्ड तोड़े तो कई बड़े रिकॉर्ड  बनाए भी। यश  चोपड़ा नें बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को नाम शोहरत और कामयाबी के शिखर पर पहुंचाया।इन एक्ट्रेसेस में कईयों नें सफलता की उंचाइयां छुईं तो कई पॉपुलर होने के बाद गुमनाम हो गईं। आइए जानते हैं बॉलीवुड को रोमांटिक कहानियां देने वाले फिल्मेकर यश चोपड़ा की 10 सबसे पसंदीदा हिरोइनें

1- श्रीदेवी

बॉलीवुड की मिस हवा हवाई श्रीदेवी यश चोपड़ा की सबसे पसंदीदा अदाकाराओं में से एक रहीं यश चोपड़ा के निर्देशन में बनीं दो फिल्मों  में श्री देवी नें उनके साथ काम किया। साल 1989 में आई फिल्म चांदनी और 1991 में आई फिल्म लम्हें श्रीदेवी नें यश चोपड़ा की इन दोनों ही फिल्मों में अपने अभिनय का बेहतरीन उदाहरण दिया।

2-जूही चावला

साल 1993 में आई यश चोपड़ा की फिल्म डर में जूही की जोरदार एक्टिंग को लोगों नें काफी सराहा इस फिल्म में शाहरूख खान और शनि देओल बतौर हीरो नज़र आ चुके हैं।

3-माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं माधुरी को यश चोपड़ा नें 1997 में आई फिल्म दिल तो पागल है के लिए चुना था।

4- मीनाक्षी शेषाद्रि

बड़े घर की बेटी, घातक, घराना, आदमी खिलौना है शहंशाह जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री मिनाक्षी यश चोपड़ा की फिल्म वजय में नजर आईं थीं मिनाक्षी फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं।

5-प्रिटी जिंटा

कभी बॉलीवुड फिल्मों की सुपर हिट हिरोइन रहीं प्रिटी जिंटा यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म वीर जारा में में नज़र आई थीं फिलहाल प्रिटी फिल्मों से दूर क्रिकेट के बिज़नेस पर अपना पूरा ध्यान लगा रही हैं।

6-सोनम ( बख्तावर खान)

त्रिदेव, विश्व आत्मा जैसी सुपर हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सोनम नें बॉलीवुड में एंट्री साल 1988 में आई फिल्म विजय के साथ की थी बेहद कम लोग जानते हैं की सोनम का असली नाम बख्तावर खान है बख्तावर को स्क्रीन नेम सोनम यश चोपड़ा नें दिया था।

7-अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी यश चोपड़ा की पसंदीदा अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म जब तक है जान में अनुष्का दिखाई दे चुकी हैं।

8- रति अग्निहोत्री

कुली, पसंद अपनी-अपनी,एक  दूजे के लिए जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली वेट्रन एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री यश चोपड़ा के साथ फिल्म मशाल में काम कर चुकी हैं।

9-कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की दिली ख्वाइश थी की वो एक बार यश चोपड़ा जैसे निर्देशक के साथ फिल्म करें जब तक है जान में यश चोपड़ा नें कैट की ख्वाइश भी पूरी कर दी। ज्ञात हो की यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी जब तक है जान उनकी आखिरी फिल्म रही।

10-फराह नाज

मशहूर वेटरन एक्ट्रेस फराह नें अपने बॉलीवुड करियर के दौरान एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में कीं आपको बता दें की फराह नें यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म फासले के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था।

 

Related Articles

Back to top button