Breaking NewsHindi

पाकीजा की हीरोइन “गीता कपूर” का निधन, हॉस्पिटल में अकेला छोड़ दिया था बेटे ने

फिल्म  “पाकीजा” में अहम भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस गीता कपूर को उनका बेटा राजा कपूर अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया था.  21 अप्रैल 2017  को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद गीता के बेटे राजा वापस नहीं आए और गीता अपने अस्पताल के बिल भरने की परेशानी में फंस गई थीं मगर गीता कपूर की परेशानी को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री के  कई लोगों ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था और पिछले एक साल से उनका इलाज चल रहा था

अभी वो मुंबई के एक वृद्धाश्रम में रह रही थी जहाँ उनक आज सुबह निधन हो गया है. हैरानी की बात ये है की अभी तक भी उनके परिवार से कोई भी नही आया है

https://twitter.com/ashokepandit/status/1000248316716814336

आपको बता दें की पिछले साल उनका बेटा राजा कपूर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा के गयाब हो गया, कहा जाता है की उनका बेटा विदेश चला गया है जिसके बारे गीता कपूर को कोई जानकारी नही है कहाँ गया गया, उनकी एक बेटी भी है जो एयर होस्टेस है मगर बेटी भी पिछले एक साल से उन्हें देखने नही आई

https://twitter.com/ashokepandit/status/1000248298240913408

कुछ समय पहले एक अखबार को दिए इंटरव्यू में गीता ने अपनी आपबीती सुनाई.

गीता के कहा कि, उनका बेटा राजा उन्हें पैसों के लिए टॉर्चर करता था. यहां तक कि कई दिनों तक उन्हें खाना भी नहीं देता था. गीता ने बताया कि उनके बेटे ने कई बार उनसे मारपीट भी की .

आज सुबह फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करके जानकारी दी है की गीता कपूर का निधन हो गया मगर उनके परिवार का कोई  भी सदस्य नही आया है अभी तक”

 

https://twitter.com/ashokepandit/status/1000264146888396800

अगर उनके परिवार की तरफ से कोई नही आएगा तो शायद पुलिस ही गीता कपूर का अंतिम संस्कार करेगी.आपको बता दे की गीता कपूर ने करीब 100 फिल्मो में काम किया है जिसमे सबसे प्रमुख पाकीजा और रजिया सुल्तान है.

Related Articles

Back to top button