Hindi

देश के दूसरे अंबानी हैं बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी कमाई जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के एक्शन हीरो रहे एक्टर सुनील शेट्टी को भारत के अर्नोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। सुनील की एक्टिंग अपने आप में सबसे अलग है इतना ही नही उनकी एक्टिंग के साथ ही उनका अंदाज़ भी सबसे हटके है। साल 1992 में आई सुपर हिट फिल्म बलवान के साथ सुनील शेट्टी नें बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने करियर के शुरूआती दौर में ही इस चॉकलेटी बॉय नें दर्शकों का दिल जीत लिया और  उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं मोहरा, गोपी किशन, दिलवाले जैसी फिल्मों नें सुनील को बॉलीवुड का बड़ा स्टार बना दिया।

आपको बता दें की बॉलीवुड के ये एक्शन हीरो पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनके पास किकबॉक्सिंग का ब्लैक बेल्ट है।

भले ही सुनील शेट्टी  फिलहाल फिल्मो से दूर हैं लेकिन लेकिन इसका मतलब ये नही कि वो खाली बैठे हैं आपको जानकर हैरानी होगी की सुनील एक सफल अभिनेता और अच्छे बिज़नेस मैन ही नही बलकी देश के दूसरे अंबानी माने जाते हैं। आपको बता दें की सुनील के बिज़नेस का सालाना टर्न ओवर 100 करोड़ से भी ज्यादा का है।  सुनील के पास उनके अपने रेस्टोरेंट्स और पॉपकॉर्नइंटरटेनमेंट नाम का प्रोडक्शन हॉउस भी है।

सुनील का एक रेस्टोरेंट कर्नाटक के उडूपी में है। जहां साउथ इंडियन फुड के साथ तरह-तरह के पंजाबी खाने भी मिलते हैं सुनील खुद कर्नाटक से हैं और उनकी मातृभाषा तुलू है। इतना ही नही सुनील नें सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम भी खरीदी है इस क्रिकेट टीम के कैप्टन खुद सुनील शेट्टी ही हैं।

 

रेस्टोरेंट, प्रोडक्शन हाउस और सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम के अलावा सुनील शेट्टी का खुदका कपड़ों का बुटिक भी है जो काफी मशहूर है , सुनील ही नही बलकी उनकी लेडी लव उनकी पत्नी मान्या शेट्टी भी एक बिजनेस वुमेन है मान्या का वर्ली में एक आरहाउस नाम का होम डेकोर है जिसे खुद मान्या संभालती हैं।

कर्नाटक के अलावा सुनील का मुंबई में भी H20 नाम का एक रेस्टोरेंट है जो काफी पॉपुलर और भीड़भाड़ वाले इलाके में है बॉलीवुड में बिज़नेस का ट्रेंड शुरू करने का क्रेडिट भी सुनील शेट्टी को ही जाता है।

 

 

Related Articles

Back to top button