Hindi

इस टीवी एक्ट्रेस नें दीपिका आलिया को पीछे छोड़ा बनी एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला

साल 2017 में बड़ी -बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को धूल चटाते हुए छोटे पर्दे की हॉटेस्ट एक्ट्रेस निया शर्मा ऐशिया की दूसरी सबसे सेक्सीएस्ट महिला बन गई हैं। पहले पायदान पर रहीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जानिए

टीवी की सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शामिल जमाई राजा एक्ट्रेस निया शर्मा ने एक बार फिर  बॉलीवुड की बड़ी -बड़ी हीरोइनों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है। स्टार प्लस के धारावाहिक एक हजारो में मेरी बहना है सीरियल से मशहूर हुईं निया ने  बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और  बबली गर्ल आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियों को पछाड़कर साल 2017 का खिताब भी अपने नाम कर लिया है जी हां आपको बता दें की एक बार फिर से निया एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं।

गौरतलब है कि हालही में एशिया की 50 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है इस लिस्ट में पहले स्थान पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है। ज्ञात हो कि प्रियंका पिछले काफी समय से इस स्थान पर अपनी  जगह बनाए हुए हैं।

प्रियंका को इस लिस्ट में सबसे टॉप पर रहने से कोई पीछे नही कर पाया यहां तक की दीपिका , आलिया, अनुष्का जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों की भी दाल पीसी के आगे नही गल सकी।

 

ज्ञात हो की निया शर्मा  टीवी की  दुनिया की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। बीते साल निया शर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में तीसरा स्थान हालिस किया था। इस खिताब को हासिल करने के बाद निया काफी लंबे समय तक  मीडिया की खबरों में छायी रहीं। बहरहाल एक बार फिर से निया नें इस खिताब को अपने नाम कर लिया अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ये खबर निया के फैंस को पता चलेगी तो उनका रिएक्शन क्या होगा। इस खिताब के बाद निया एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button