Hindi

टीवी एक्टर पारस अरोड़ा नें कलर्स के शो उड़ान को कहा अल्विदा जानें क्या है वजह

कलर्स के पॉपुलर शो उड़ान में विवान सूरवंशी का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर पारस अरोड़ा नें उड़ान को जल्द ही अल्विदा कहने जा रहे हैं। पारस नें शो को छोड़ने की जानकारी हालही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर भी की है। शो में विवान की मौत के साथ ही पारस इस शो को हमेशा के लिए गुड बॉय कह देंगे। पारस नें शो में अपने साथी एक्टर्स की तस्वीरों का एक कोलाज बनाते हुए एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है।

पारस नें कहा की हर चीज का एक अंत होता है इसी तरह से मेरे किरदार का भी अंत हो रहा है इस बात को अपनाना काफी मुश्किल हो रहा है मेरे लिए की अब मै उड़ान का हिस्सा नही रहूंगा ना ही इसके सेट पर शूट कर पाउंगा लेकिन मेरा सफर यहीं तक था।

https://www.instagram.com/p/BavYocVj–A/

पारस नें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कोलाज को पोस्ट करते हुए लिखा उड़ान के साथ मेरा सफर काफी अच्छा और बेहतरीन रहा विवान के हर किरदार को मैने ठीक तरीके से निभाया मुझे इतना प्यार देने के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया। विवान के फैंस को ये खबर जानकर थोड़ा दुख जरूर होगा लेकिन हर शो औरशो में किरदार का एक वक्त होता है विवान का किरदार भी अब शो में पूरा हो चला है और इसी लिए अब पारस शो को अल्विदा कह रहे हैं। पारस नें अपने फैंस के साथ ये बात भी साझा की कि फिलहाल शो की शूटिंग खत्म किए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है और कुछ समय आराम करने के बाद वो जल्द ही किसी अच्छे और नए ऑफर के साथ एक बार फिर से टीवी स्क्रीन पर अपने फैंस के साथ मुखातिब होंगें।

शो में विवान और इमली की जोड़ी को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया लेकिन अब ये जोड़ी शो में फिर से दिखाई नही देगी।

 

Related Articles

Back to top button