Hindi

जानें कितनी बदल गईं दर्शकों की चहेती जोधा, पहचान पाना मुश्किल

ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की बॉलीवुड फिल्म जोधा अकबर के बारे में तो आप सभी जानते हैं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट भी रही। जोधा अकबर पर कई फिल्में और कई टीवी शोज़ बने हैं लेकिन एकता कपूर का साल 2013 में आया सीरियल जोधा अकबर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। कुछ सालों पहले शुरू हुए इस टीवी शो में जोधा और अकबर की प्रेम कहानी और कलाकारों के बीच दिखी शानदार कैमेस्ट्री को दर्शकों नें बखूबी पसंद किया।गौरतलब है कि एकता कपूर के जी टीवी पर प्रसारित किए जा चुके इस टीवी शो में मुगल सम्राट अकबर का किरदार टीवी के पॉपुलर एक्टर रजत टोकस नें निभाया था वहीं रानी जोधा का किरदार टीवी एक्ट्रेस परिधि शर्मा नें निभाया था।

इस टीवी अभिनेत्री ने निभाया था जोधा का किरदार

मध्यप्रदेश के इंदौर की परिधि शर्मा  के जोधा वाले किरदार को लोग आज भी याद करते हैं और जोधा के रोल में वो परिधि को ही पसंद करते हैं। पर इस टीवी शो के ऑफ एयर होने के बाद से ही परिधि अचानक टीवी स्क्रीन से गायब हो गईं।

कुछ समय बाद परिधि की तस्वीर सोशल मीडिया पर जब उनके फैंस के सामने आई तो परिधि के प्रशंसक परिधि को पहचान ही नही पाए।

परिधि शर्मा का बदला हुआ लुक अचानक जब फैंस के सामने आया तो लोग परिधि शर्मा को पहचान भी नही पाए।

बहरहाल इन दिनों परिधि भले ही टीवी स्क्रीन से गायब हैं लेकिन अपने बदले हुए लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

साल 2014 में परिधि शर्मा उस दौरान मीडिया की खबरों में आईं जब उन्होनें शो के डॉयरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं परिधि जोधा अकबर में अकबर का किरदार निभाने वाले अपने को एक्टर रजत टोकस के साथ बहस बाज़ी को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button