Hindi

जानिए कितनी दौलत के मालिक हैं आपके चहिते खिलाड़ी !

क्रिकेट जगत में एकबार किसी को सफलता मिल जाए तो फिर क्या कहने, किस्मत में चार चांद लग जाती है। क्रिकेट के अलावा खिलाड़ियों के लिए कई और भी रास्ते खुल जाते हैं जैसे उन्हें बड़े-बड़े एड मिलने लगते हैं और कई ब्रांड कंपनियां भी उन्हें अपना ऐंबैसडर बनाकर पैसे लुटाने को तैयार रहते हैं। वनडे हो या वर्ल्ड कप या फिर T20 का मैच ही क्यों ना हो खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने लगती है।
अपने चहेते स्टार खिलाड़ियों के बारे में जानने की चाहत हर किसी को होती है। आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर आपके चहेते खिलाड़ी कितनी संपत्ति के मालिक हैं ? तो आज हम आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि आज के समय में दौलत के मामले में कौन सा खिलाड़ी है नंबर।
सुरेश रैना –
IPL में रनो की बौछार करने वाले सुरेश रैना सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। वर्तमान में सुरेश रैना IPL में चेन्नई ओर से खेल रहे हैं।  सुरेश रैना का पैतृक गांव उत्तर प्रदेश में है। रैना की संपत्ति की बात करें तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ की है।
विराट कोहली –
करोड़ों दिलों की धड़कन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के पसंदीदा बल्लेबाजों में शुमार है। अगर आप ये सोच रहे हों कि भारतीय टीम का कप्तान बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा अमीर है तो ऐसी बात नहीं है, क्योंकि विराट कोहली का नंबर दौलत के मामले में महेंद्र सिंह धोनी या फिर सचिन तेंदुलकर से पीछे है। भारत देश में फीस लेने वाले क्रिकेटरों की सूची में कोहली का नंबर दूसरा है। वर्तमान में विराट कोहली लगभग 390 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
महेंद्र सिंह धोनी –
विज्ञापन जगत के सबसे महंगे खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। वर्तमान में वो वनडे और IPL टीम का हिस्सा बने हुए हैं। कमाई के मामले में बाकी खिलाड़ियों से हमेशा ही महेंद्र सिंह धोनी आगे रहे हैं। माही की संपत्ति की बात की जाए तो वर्तमान में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगभग 734 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।
भारतीय टीम के चाहिते ये तीनों खिलाड़ी दौलत के मामले में तो आगे हैं हीं, साथ हीं अपने फैंस के दिलों में राज करने के मामले में भी काफी आगे हैं.

Related Articles

Back to top button