Hindi

क्या आप भी मानते हैं की शादी से पहले संबंध बनाना गलत है तो जानिए ऐसा क्यों

आपने कई बार यह बात अपने बड़े बुज़ुर्गों से सुनी होगी की आज कल के लड़के लड़कियों को किसी भी चीज़ की कोई परवाह नही होती अपना अच्छा बुरा नही समझ पाते दादी नानी से लेकर कई बड़े बुज़ुर्ग यह बात कहते हैं की आज कल लड़के लड़कियां रिश्तों का मज़ाक बना कर रख देते हैं। शादी जैसे रिश्तों के मायने भी बदल चुके हैं और रिश्तों की परिभाषा भी पूरी तरह बदल चुकी है। आज कल लिविंग रिलेशनशिप और अोपेन रिलेशनशिप बेहद आम बात हो चुकी है। ऐसे में लड़के-लड़कियों का एक साथ रहना शारीरिक संबंध बनाना और लड़कियों का शादी से पहले प्रेगनेंट होना कोई नई बात नही है दादी नानी बड़े बुजुर्ग क्यों ऐसे रिश्तों के खिलाफ होते है और इससे क्या-क्या नुक्सान होते हैं जानिए।

जरूरी नही है जिसके साथ आप रिश्ता बनाने जा रहा हो वो इंसान सही हो

बेशक ज़माना बदल चुका है और हम आज के मॉर्डन युग में जी रहे हैं जहां लड़के लड़कियों के बीच रिश्ता बनाना कोई बड़ी बात नही है लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है की आपकी 5 से 7 मिनट की खुशी और सुख और मस्ती आपकी पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। अगर बिना सोचे समझे कोई बड़ा कदम उठातें है महज़ खुदको मार्डन दिखाने या अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए और ऐसे में अगर आप प्रेगनेंट हो जाती हैं और उसके बाद आपका पार्टनर आपसे शादी करने से मुकर गया तब आपको किन किन मुश्किलों से गुज़रना पड़ सकता है क्या आपको इस बात अंदाज़ा है।

पार्टनर बदलने से होती हैं कई खतरनाक और जान लेवा बिमारियां

अक्सर पार्टनर बदलने से कई तरह की बिमारियों का शिकार होना पड़ता है। हम सभी जानते हैं की एक से ज्यादा व्यक्तियों के साथ रिश्ता बनाने से भी एचआइवी, एड्स जैसी लाइलाज बिमारियां होती हैं।

अकेले बिना शादी के अपने बच्चे की जिम्मेदारी क्या आप उठा पाएंगे

आपने अपने साथी की बातों में आकर या अपनी मॉर्डन सोच के चलते अपना तन मन धन किसी को यकीन के साथ सौंप दिया लेकिन प्रेगनेंट होने के बाद इस बात की कोई गारंटी नही की आपका साथी आपकी जिम्मेदारी बांटना चाहेगा आपके साथ।

क्यों शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना गलत है

ज़माना चाहे पुराना हो या नया शादी में लिए दिए जाने वाले वचन तो वही होते हैं और हमेशा वही रहते हैं सात फेरों के साथ जन्मों का बंधन जुड़ता है जिसमें एक वचन जो लड़का -लड़की दोनों एक दूसरे को देते हैं की वो एक दूसरे को अपने तन मन धन से स्वीकार करते हैं लेकिन क्या आपका ये वचन इमानदारी से दिया जाता है क्या आप अपने साथी को पूरी इमानदारी के साथ ये वचन देते हैं कि आप उसके लिए पूरी तरह से इमानदार हैं और आपने उससे पहले किसी को भी अपने आपको नही सौंपा। जब आप कहते हैं कि आप पूरी तरह से इमानदार हैं तो क्या सच में आप उसके लिए इमानदार होते हैं।

बंद हो जाएगा ब्लेम गेम करना

कम से कम शादी में ब्लेम गेम खेलना बंद हो जाएगा झगड़ा करने के दौरान यह बात कहना कि तुम्हारी गलती थी हम दोनों से गलती हो गई जो हो गया वो अब बदल नही सकता आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको इन सारी परेशानियों से बचा सकती हैं और आपको खुदकी नज़रों में गिरने से बचा सकती हैं।

नही मिलेगा खुशनुमा फ्लैशबैक

बचपन हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर होता है सभी को याद होता है क्लास में उनकी फेवरेट टीचर, उनका पहला फेवरेट गिफ्ट,पहला क्रश ये सभी बातें याद कर आप कितना खुश होते हैं लेकिन क्या आप अपने रिश्तें में कभी अपने साथी से ये बात शेयर कर पाएं या ऐसी याद को याद कर खुश हो पाएंगे।

नॉन वर्जिन से शादी करना चाहेंगे

क्या आप ये जानकर की आपकी होने वाली जीवन साथी या आपका होने वाला जीवन साथी वर्जिन नही है ये बात जानने के बाद भी क्या आप उसे पहली नज़र वाले प्यार की तरह अपना पाएंगे उसके लिए वही एहसासों को मेहसूस कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button