Hindi

कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दिव्यांका, भद्दे कमेंट करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

ये हैं मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर खूबसूरत और शांत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दिव्यांका को आपने हमेशा ही कांट्रोवर्सीज़ से दूर ही रहते देखा होगा। रील लाइफ में ही नहीं बलकी रियल लाइफ में भी दिव्यांका त्रिपाठी बेहद खुशमिजाज़ और हंसमुख स्वभाव की महिला हैं।

https://www.instagram.com/p/BhRZ0ZYHV75/?taken-by=divyankatripathidahiya

लेकिन हालही में दिव्यांका त्रिपाठी अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। एक सोशल मीडिया यूज़र नें दिव्यांका के कपड़ों और उनके बॉडी स्ट्रक्चर को लेकर कुछ भद्दे और अश्लील कमेंट कर दिए जिसके बाद दिव्यांका को गुस्सा आ गया और फिर उन्होनें भी लगे हांथ भद्दे कमेंट करने वाले यूज़र्स को मुंह तोड़ जवाब दे दिया।

https://www.instagram.com/p/Bha2gaFnmqm/?utm_source=ig_embed

दिव्यांका नें ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, “मुझे अपने महिला होने पर गर्व है…और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए. भगवान ने हमें किसी उद्देश्य से ऐसे बनाया है. इसमें शर्म महसूस करने जैसा कुछ भी नही है। अच्छी बात है, आपने इस विषय को उठाया.” यही नही दिव्यांका नें अपने बड़े से मैसेज में ये भी लिखा कि, “इंसान ने गर्मी और ठंड से बचने के लिए खुद को ढंकना शुरू किया था न कि तुम्हारी जैसी गंदी सोच के लोगों से क्योंकि उस समय तुम जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं था. लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा…अजंता-एलोरा जाओ और भारतीय भगवानों को प्राकृतिक अंदाज में देखो. हर औरत देवी है और देवियों को उनके कपड़ों से नहीं बल्कि कर्मा और ताकत से परिभाषित किया जाता है. इसलिए इज्जत करो!”

https://www.instagram.com/p/Bf8DL1Bna0g/?taken-by=divyankatripathidahiya

ज़ी टीवी के शो बनु मैं तेरी दुल्हन के साथ टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ये हैं मोहब्बतें सीरियल में इशिता भल्ला का किरदार निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर फैन फोलोविंग काफी ज्यादा है। दिव्यांका का इशिता वाला किरदार अब भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है।

Related Articles

Back to top button