Hindi

एक बार फिर से बुरी तरह फंसे सलमान खान, कोर्ट नें जारी किया वारंट

बॉलीवुड के दबंग खान का मानों कोर्ट कचहरी के साथ रिश्ता सा जुड़ गया है। सलमान खान का केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। कुछ समय पहले ही काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की निचली अदालत नें सलमान को दोषी करार देते हुए उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी। हालाकि दो दिन तक जेल में रहने के बाद सलमान को ज़मानत भी मिल गई थी और वो जमानत पर रिहा हो चुके हैं। लेकिन इस मामले को अभी कुछ समय भी नही हुआ था  एक और नया मामला सलमान के खिलाफ मुंबई सेशस कोर्ट से सामने आ गया है। दरअसल, हालही में मुंबई की एक सेशन कोर्ट नें सलमान खान के खिलाफ एक वारंट जारी किया है।

सलमान खान के खिलाफ जारी किया गया ये जमानती वारंट सलमान को साल 2002 के मुंबई ‘हिट एंड रन’ मामले में जमानतदार बदलने को लेकर किया गया है। कोर्ट ने सलमान के अदालत में हाजिर न होने की वजह से जमानती वारंट जारी किया है। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान के वकील ने फरवरी में ही सुप्रीम कोर्ट में सलमान के जमानतदार बदलने की अनुमति मांगी थी,और इसके लिए लिखित आवेदन भी दिया था अदालत से इसके लिए उन्हें अनुमति भी दे दी गई थी। इस पूरे मामले में सलमान का ज़मानतदार उनके बॉडी गार्ड शेरा को बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश के मुताबिक सत्र अदालत ने सलमान खान को नोटिस भेजा था और मार्च के पहले सप्ताह में  पुलिस सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में नोटिस ले कर गई थी। लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी सलमान और उनके वकील अदालत में हाजिर नहीं हुए।

यही नही सलमान या उनके वकील दूसरी बार भी नोटिस मिलने पर अदालत में हाजीर नही हुए जिसके बाद कोर्ट नें सलमान के खिलाफ बीते मंगलवार को जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट द्वारा जारी किए वारंट के बाद भी अगर सलमान हाजिर नहीं होते तो उनके खिलाफ कारवाई की जा सकती है। बहरहाल सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म रेस 3 की शूटिंग को खत्म करने में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button