Hindi

इस तारीख को शिमला में बॉयफ्रेंड अभिनव के साथ सात फेरे लेंगी टीवी की सौम्या उर्फ रूबीना

छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं अभिनव और रूबीना की जोड़ी टीवी के मशहूर कपल्स में शुमार मानी जाती है। रुबीना और अभिनव के फैंस को अपने इस फेवरेट कपल को शादी के बंधन में बंधे देखने का काफी लंबे समय से इंतज़ार था दोनों का इंतज़ार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। रूबीना और अभिनव इसी साल 21 जून को शिमला में शादी करने जा रहे हैं।

रूबीना नें अपनी शादी की खुशी मीडिया के साथ साझा करते हुए बताया की वो हिमांचल से हैं और उनके कई रिश्तेदार भी शिमला में रहते हैं इसके साथ कई और भी वजह हैं शिमला में शादी करने की हालाकि दोनों की शादी सारी रस्में नहीं होंगीं उनके लिए केवल सात फेरे ही मायने रखते हैं। अभिनव और रूबीना दोनों की प्रीवेडिंग की रस्में कुछ मुंबई में तो कुछ अभिनव के होम टाउन लुधियाना में होंगीं। रूबीना नें बताया की उन्हें प्रकृति की गोद और हरियाली बेहद पसंद है वहीं अभिनव को भी एडवेंचर पसंद है ऐसे वो दोनों बेहद अलग और खास अंदाज़ में अपनी शादी करना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bf_VZRqAsYS/?hl=en&taken-by=rubinadilaik

गौरतलब है की रूबीना फिलहाल कलर्स के शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में सौम्या नाम की किन्नर का रोल निभा रहीं हैं।

https://www.instagram.com/p/BfQOK07g1cx/?hl=en&taken-by=rubinadilaik

रूबीना आए दिन अपनी तस्वीरों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाईं रहती हैं। अभिनव और रूबीना दोनों को ही ट्रैवलिंग का काफी शौक है इसी लिए अपने बिज़ी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर अभिनव और रूबीना दोनों घूमने निकल पड़ते हैं। अपनी हनीमून के डेस्टीनेशन पूछे जाने पर रूबीना नें कहा कि वो 10 दिनों से ज्यादा का ब्रेक अपने काम से नही लेंगीं क्योंकि उन्हें अपने काम और निज़ी जिंदगी के बीच बैलेंस बनाकर चलना है।

देखें अभिनव और रूबीना की तस्वीरें-

https://www.instagram.com/p/BexWm5LgqlZ/?hl=en&taken-by=rubinadilaik

 

 

Related Articles

Back to top button